back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम मोदी ने मन की बात के लिए नागरिकों से मांगे विचार

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हर महीने प्रसारित होने वाले अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के लिए सभी नागरिकों से विचार देने का आग्रह किया है। इस बार मई 29 को मन की बात प्रसारित किया जाएगा। सोशल मीडिया पर एक ट्वीट में प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि, मैं आप सभी को इस महीने के मनकीबात के लिए अपने इनपुट साझा करने के लिए आमंत्रित करता हूं, जो 29 तारीख को होगा। मुझे नमो ऐप और माईगॉव पर आपकी टिप्पणियों की प्रतीक्षा है। आप चाहें तो अपना मैसेज रिकॉर्ड करके भी भेज सकते हैं इस 1800-11-7800 नंबर पर। मन की बात के लिए विचारों का साझा करने के लिए प्रधानमंत्री ने एक एप माईगवरमेंट की लिंक भी शेयर की है। इसको लेकर आगे कहा गया है कि, प्रधान मंत्री मोदी आपके लिए महत्वपूर्ण विषयों और मुद्दों पर अपने विचार साझा करने के लिए उत्सुक हैं। प्रधान मंत्री आपको अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित करते हैं। मन की बात के 89वें एपिसोड में उन्हें जिन विषयों पर बात करनी चाहिए, उन विषयों या मुद्दों पर हमें अपने सुझाव भेजें। अपने विचारों को रखने के लिए आप ओपन फोरम या वैकल्पिक रूप से टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 डायल कर सकते हैं और प्रधान मंत्री के लिए अपना संदेश हिंदी या अंग्रेजी में रिकॉर्ड करके भेज सकते हैं। इसमें आगे कहा गया है, रिकॉर्ड किए गए कुछ संदेश प्रसारण का हिस्सा बन सकते हैं। आप 1922 पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं और एसएमएस में प्राप्त लिंक का अनुसरण करके सीधे प्रधानमंत्री को अपने सुझाव दे सकते हैं। –आईएएनएस पीटी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Shiv Thakare शिव ठाकरे ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵