back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कार्लस्टाड ग्रां प्री के लिए तैयार हैं भालाफेंक एथलीट नीरज

लिस्बन, 17 जून (आईएएनएस)। भारत के भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ओलंपिक से पहले अपनी फॉर्म हासिल करने और तैयारियों को देखते हुए 22 जून को होने वाले कार्लस्टाड ग्रां प्री के लिए तैयार हैं। कार्लस्टाड ग्रां प्री के बाद 23 वर्षीय नीरज फिनलैंड में 26 जून को होने वाले कुओरताने गेम्स और 29 जून को लुसाने में होने वाले एक अन्य टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। नीरज की ट्रेनिंग से जुड़े एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, इस सप्ताह नीरज पुर्तगाल से स्वीडन जाएंगे और कार्लस्टाड ग्रां प्री में हिस्सा लेंगे। इवेंट के आयोजकों ने उनके शामिल होने की पुष्टि कर दी है। हम उम्मीद करते हैं कि बार्डर पर कोई मामला नहीं खड़ा हो क्योंकि नीरज पुर्तगाल से जा रहे हैं। कोच ने कहा, ये इवेंट्स नीरज के लिए टोक्यो से पहले प्रतिस्पर्धी होने के लिए बेहतर हैं। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से होना है। गत 10 जून को नीरज ने यहां मीटिंग किडाडे डी लिसबोआ में 83.18 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता था। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

नीरज चोपड़ा बने टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल, राजनाथ सिंह रहे मौजूद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल (Honorary...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵