back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मारवाड़ में आंधी के बाद बरसी राहत की बूंदे, गर्मी से मिली निजात

जोधपुर, 06 मई (हि.स.)। मारवाड़ में गुरूवार को मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुरूप मौसम पूरी तरह पलट गया। गुरुवार सुबह से ही बादलों के डेरा था। शाम होते होते मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में आंधी आई। बाद में हल्की बूंदाबांदी से राहत मिली। जिससे गर्मी से भी कुछ निजात मिल पाई। 50-60 किलोमीटरकी रफ्तार से चली आंधी से मानव जीवन अस्त व्यस्त हो गया। अधिकांश स्थानों पर पेड़ पौधे उखड़ गए तो कई स्थानों पर यूनिपोल पर लगे पर्दे भी उड़ गए। शहर में कई स्थानों पर पेड़ जड़ों से उखड़ के दीवारों पर गिरे। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। घंटे भर तक चले आंधी के दौर के बाद आसमां से राहत की बूंदे गिरने लगी। सडकों पर भी पानी नजर आने लगा। इधर विद्युत विभाग ने सावचेती के तौर पर कई स्थानों पर बिजली गुल कर दी। जिससे घरों में कैद लोगों को गर्मी ने सताया। रात तक रूक रूक कर हल्की बूंदाबांदी होती रही। आसमां में बिजलियों की कडक़ड़ाहट सुनाई देती रही। मौसम विभाग ने 8 मई तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना पहले ही जता दी थी। अरब सागर पर बने कम दबाव व नमी से मौसम में यह बदलाव हुआ है। मारवाड़ के जैसलमेर, बाड़मेर, पाली जालोर में भी आंधी चलने के समाचार मिले है। जोधपुर ग्रामीण के अधिकांश हिस्सों में चली आंधी से सारा जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, उमस ने बढ़ाई परेशानी, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मानसून जैसे थम सा गया है और गर्मी ने दोबारा से दस्तक दे दी है।...
spot_img

Latest Stories

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵