back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटे 1.37 लाख रुपये

दुमका, 12 मार्च (हि.स.)। जिले के गोपीकांदर अंचल क्षेत्र के रामबनी मौजा में संचालित पत्थर क्रशर प्लांट से नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल के बल पर 01 लाख 37 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया। बताया गया है कि यह वारदात गुरुवार रात आठ बजे की है। क्रशर प्लांट के मैनेजर धीरज कुमार सिंह ने थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। धीरज कुमार सिंह के मुताबिक गुरुवार रात आठ की संख्या में नकाबपोश बदमाश क्रशर में आ धमके। एक नकाबपोश के हाथ में पिस्टल और बाकी के हाथ में नुकीली हथियार और डंडे थे। बदमाशों ने प्लांट में मौजूद कर्मियों से मारपीट की और कार्यालय में रखे सभी रुपये निकालने को कहा। मैनेजर के मुताबिक बदमाशों ने उसके सिर पर पिस्टल तान दिया और कार्यालय में रखे 01 लाख 37 हजार रुपये लूट लिए। जाते-जाते बदमाशों ने कर्मियों से एक बार फिर मारपीट की। थाना प्रभारी संजय कुल्लू ने बताया कि मैनेजर के दिए गए आवेदन पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से बगैर नम्बर प्लेट का लाल रंग का आई स्मार्ट बाइक बरामद किया है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ नीरज/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले पहली बार 90 के पार पहुंचा, जानिए क्‍या है कारण ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मई में जब डॉलर के मुकाबले रुपये का स्तर 83 तक आया था, तो उम्मीद थी कि यह...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵