back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने 123 पीटीआई एमएनए के इस्तीफे स्वीकार किए

इस्लामाबाद, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष कासिम सूरी ने गुरुवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के 123 एमएनए के इस्तीफे स्वीकार कर लिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान को प्रधानमंत्री के पद से हटाने के बाद इन सांसदों ने नेशनल असेंबली से खुद को अलग करने का फैसला करते हुए सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया था। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, खान को तत्कालीन संयुक्त विपक्ष द्वारा उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से बाहर कर दिया गया था। हालांकि खान और उनकी पार्टी पीटीआई ने इस कदम को विदेशी साजिश कहा था। पद से हटाए जाने के बाद, पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने एमएनए को अपने-अपने इस्तीफे देने के लिए कहा था। इसके साथ ही उन्होंने नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन नेता शहबाज शरीफ के साथ ही समूचे विपक्ष की भी आलोचना की थी और कहा था कि इस देश का इससे बड़ा कोई अपमान नहीं हो सकता। गुरुवार को ट्विटर पर खान ने इस्तीफा देने के लिए अपने एमएनए की सराहना की। खान ने ट्वीट किया, हमारे 123 एनएनए की सराहना करना चाहता हूं, क्योंकि उनके इस्तीफे स्पीकर कासिम सूरी द्वारा स्वीकार कर लिए गए हैं।। पूर्व पीएम खान ने एक संप्रभु पाकिस्तान के लिए उनके ²ढ़ रहने और अमेरिका द्वारा शुरू किए गए शासन परिवर्तन के खिलाफ खड़े रहने के लिए प्रशंसा की। पूर्व प्रधानमंत्री के आह्वान पर प्रतिक्रिया देते हुए, पीटीआई के एमएनए ने नए पीएम के रूप में शहबाज शरीफ के चुनाव से कुछ घंटे पहले डिप्टी स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 11 अप्रैल को हुई पीटीआई की संसदीय दल की बैठक के दौरान कथित तौर पर यह फैसला किया गया। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने खान के हवाले से कहा, हम किसी भी हालत में इस सदन में नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि पीटीआई पाकिस्तान को लूटने वाले लोगों और विदेशी ताकतों द्वारा लाए गए लोगों के साथ सदन में नहीं बैठेगी। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵