back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तानी अखबारों सेः पड़ोसी देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच सीनेट चेयरमैन के चुनाव पर चढ़ा सियासी पारा

नई दिल्ली, 11 मार्च (हि.स.)। पाकिस्तान से गुरुवार को प्रकाशित अधिकांश अखबारों ने देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल, दरगाहों और मैरिज हाॅल को बंद करने का फैसला लिये जाने की खबरें प्रकाशित की हैं। अखबारों कहना है कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस की दूसरी लहर तेजी से बढ़ रही है। इसको देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। अखबारों ने लिखा है कि आम शहरियों को कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है। अखबारों ने शुक्रवार के दिन सीनेट चेयरमैन के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी किए जाने से सम्बंधित खबरें भी काफी अहमियत से प्रकाशित की हैं। अखबारों ने लिखा है कि सत्ताधारी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी और विपक्षी दलों के संयुक्त मोर्चा पीडीएम के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। इस बीच चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी सहित 48 नवनिर्वाचित सीनेटर की सूची भी जारी कर दी है। अखबारों ने पाकिस्तान रेलवे की तरफ से जारी एक खबर भी काफी अच्छी तरह प्रकाशित की है। इस खबर में बताया गया है कि पाकिस्तान रेलवे ने कहा है कि पाकिस्तान, ईरान और तुर्की के बीच रेल लाइन पर माल गाड़ियों का संचालन करने के लिए रेल लाइन की मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस महीने के आखिरी हफ्ते में इस रेल लाइन पर मालगाड़ी का संचालन शुरू किया जाएगा। पहले यह ट्रेन 4 मार्च से शुरू होनी थी लेकिन पाकिस्तान रेलवे की तरफ से इस पर रोक लगा दी गई थी। रेलगाड़ी के लिए तीनों देशों ने बुकिंग शुरू कर दी है। पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा की बहरीन यात्रा के दौरान वहां के उच्च सैन्य अधिकारियों के साथ मुलाकात करने की खबरें भी अखबारों ने दी है। अखबारों ने उज्बेकिस्तान की विदेश मंत्री की पाकिस्तान यात्रा की खबर देते हुए बताया है कि उन्होंने अपने दौरे में प्रधानमंत्री इमरान खान, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और सेनाध्यक्ष जनरल बाजवा से मुलाकात की है। अखबारों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के जरिए ‘कोई भूखा ना सोए’ स्कीम को लांच करने से सम्बंधित खबर भी प्रकाशित की है। इस स्कीम के तहत मोबाइल वैन पर गरीब, बेघर-बार और दिहाड़ी मजदूरों को मुफ्त खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। यह सभी खबरें रोजनामा औसाफ, रोजनामा जिन्नाह, रोजनामा नवाएवक्त, रोजनामा खबरें, रोजनामा पाकिस्तान और रोजनामा जंग ने अपने पहले पृष्ठ पर प्रकाशित की हैं। रोजनामा खबरें ने एक खबर को काफी अहमियत से प्रकाशित की है जिसमें बताया गया है कि भारतीय जम्मू कश्मीर के एक गांव में गुब्बारा नुमा एक हवाई जहाज उतरा है। इस हवाई जहाज पर पीआईए लिखा हुआ है। अखबार का कहना है कि जैसे ही इस जहाज के उतरने की खबर मिली, भारतीय सेना में भगदड़ मच गई थी। अखबार का कहना है कि बाद में सेना ने जांच के बाद यह बताया कि यह वारदात किसी शरारती तत्व के जरिए अंजाम दी गई है। अखबार का कहना है कि इस गुब्बारे नुमा हवाई जहाज के उतरने के सम्बंध में भारतीय रडार पर कोई जानकारी नहीं दी गई जो कि भारतीय सुरक्षा के लिए बड़ी चूक बताई जा रही है। अखबार ने एक और खबर काफी अहमियत से दी है जिसमें बताया गया है कि सऊदी अरब के क्रॉउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अपने ससुर को क़ैद कर रखा है। अखबार का कहना है कि सऊदी अरब से इस तरह की खबरें आ रही हैं कि शाह सलमान ने अपने ससुर को किसी अज्ञात जगह पर कैद कर रखा है। अखबार का कहना है कि मोहम्मद बिन सलमान पर पहले ही पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या का आरोप लगा है और अमेरिका की जो बाइडेन सरकार ने इस मामले में सख्त रुख अपना रखा है। रोजनामा औसाफ ने जम्मू-कश्मीर से एक खबर दी है। इस खबर में बताया गया है कि पिछले 3 सालों में भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के जरिए 850 कश्मीरियों को मौत के घाट उतारा गया है। अखबार का कहना है कि पिछले 3 सालों में भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों ने कश्मीरियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को काफी हद तक बढ़ा दी है। अखबार का कहना है कि मरने वालों में 18 महिलाएं और 55 बच्चे भी शामिल हैं। अखबार का कहना है कि यह रिपोर्ट कश्मीर मीडिया सर्विस की तरफ से दी गई है। रोजनामा नवाएवक्त ने तुर्की के जरिए पाकिस्तान को 30 गनशिप हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने के समझौते पर अमेरिका के जरिए रोक लगाने से सम्बंधित खबर प्रकाशित की है। अखबार का कहना है कि तुर्की और पाकिस्तान के बीच इस गनशिप हेलीकॉप्टर के लिए 2008 में समझौता हुआ था। दोनों देशों ने यह समझौता 15 अरब डालर का किया था। अखबार का कहना है कि अमेरिकी प्रशासन ने इस समझौते पर रोक लगा दी है और पेंटागन ने लाइसेंस देने से इनकार कर दिया है। अखबार ने एक और खबर दी है जिसमें बताया गया है कि भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अज्ञात लोगों ने हमला किया है। इस मामले में वह घायल हुईं हैं और उनकी एक टांग में चोट आई है। अखबार का कहना है कि इस हमले के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी राजनीतिक पार्टी का हाथ होने का संदेह किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/एम ओवैस/मोहम्मद शहजाद

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵