back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अभिनेता सुरेन्द्र पाल ने किया सुरभि गौशाला का निरीक्षण

– अभिनेता सुरेन्द्र पाल ने किया सुरभि गौशाला का निरीक्षण – चंद्रोदय मंदिर पहुँच किये राधा वृन्दावन चंद्र के दर्शन, देखी अक्षय पात्र की रसोई – शक्तिमान में तमराज किलविष की भूमिका अदा करने वाले सुरेन्द्रपाल ने गौशाला में जाकर गौमाता की सेवा मथुरा, 11 मार्च(हि.स.)। फिल्म अभिनेता एवं टीवी सीरियल कलाकार सुरेन्द्र पाल गुरूवार चन्द्रोदय मंदिर वृंदावन पहुंचे जहां उन्होंने श्रीश्री राधा वृंदावन चन्द्र के दर्शन कर सुरभि गौशाला का निरीक्षण किया तथा अक्षय पात्र फाउंडेशन की रसाई का देखा। भारतीय फिल्म अभिनेता एवं बच्चों के चहेते सुपर हीरों शक्तिमान में तमराज किलविष की भूमिका अदा करने वाले सुरेन्द्रपाल गुरूवार वृन्दावन चन्द्रोदय मंदिर दर्शन के लिए पहुँचे। उन्होंने श्रीश्री राधा वृन्दावन चंद्र की पूज की एवं उनसे पुनः वृन्दावन बुलाने का आग्रह भी किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर स्थित सुरभि गौशाला का भ्रमण किया। गौशाला के संचालन की जानकारी प्राप्त करते हुए उन्होंने गौवंश को गुड़ सेवा प्रदान की। चंद्रोदय मंदिर के जन संपर्क प्रमुख अनंतवीर्य दासजी से औपचारिक मुलाकात करते हुए उन्होंने ने बताया कि वह अपने जीवन के प्रारंभिक काल से ही गौ सेवा में विशेष रूचि रखते है एवं उन्हें जब भी समय मिलता है वह अपने निकटवर्ती गौशाला में जाकर गौमाता की सेवा एवं उन्हें दुलार करते है। उन्होंने बताया कि उनकी यह वृन्दावन यात्रा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए थी, लेकिन समय निकाल कर वह ब्रज दर्शन कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

सुरभि ज्योति बनने वाली हैं मां, पति के साथ शेयर किए इंस्टाग्राम पोस्ट से दी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कबूल है, नागिन जैसे बेहतरीन शो में एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली सुरभि ज्योति जल्द ही मां बनने वाली हैं।...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵