back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना संक्रमण को लेकर फ्रंट लाइन वारियर्स बने जिलाधिकारी, मरीजों व तीमारदारों को बांटें उपकरण

औरैया, 05 मई (हि.स.)। जनपद में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने व कोरोना मरीज़ों और तीमारदारों की मदद हेतु जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा फ्रंटलाइन वारियर्स के रूप में उतरे हैं। जिलाधिकारी ने 15 पल्स ऑक्सीमीटर, 20 थर्मल स्कैनर, 2000 ट्रिपल लेयर मास्क, 200 सैनीटाइजर दान किया। पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर कोविड फैसिलिटी के इंचार्ज प्रमोद कटियार को रिसीव करवाया गया जबकि सैनिटाइजर एवं मास्क कोरोना सेवा शिविर में उपजिलाधिकारी सदर रमेश को दिया गया। जिलाधिकारी ने मरीजों की सेवा के लिए निशुल्क सेवा शिविर में सहयोग करने की अपील मेडिकल एसोसिएशन, पेट्रोल पंप एसोसिएशन, ईट भट्टा एसोसिएशन व्यापार मंडल के साथ आम जन मानस से की है। इसकी शुरुआत उन्होंने स्वयं कर अन्य लोगों को भी प्रेरित किया। कोरोना टीके को लेकर मन में न पालें कोई भ्रम जिलाधिकारी का कहना है कि वैक्सीन कोरोना से मुकाबला करने में सबसे बेहतर उपाय है। इसका मुख्य कार्य हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना है। हमारा शरीर विभिन्न रोगों से तभी अच्छी तरह से लड़ पाता है, जब रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक हो। कोरोना वायरस से हमारे शरीर को लड़ने की ताकत इस वैक्सीन में है। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के बाद भी यदि कोरोना हुआ तो हमें वह ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा इसलिये टीके को लेकर मन में कोई भ्रम न पालें। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी है टीकाकरण जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण जिस तेजी से बढ़ रहा है वह हर उम्र के व्यक्तियों को प्रभावित कर रहा है लेकिन बच्चों व बुजुर्गों का इस समय विशेष ध्यान रखना आवश्यक है क्योंकि उनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इसीलिए सावधानी बरतनी चाहिए। सरकार द्वारा यह टीका बिल्कुल नि:शुल्क प्रदान किया जा रहा है इसीलिए टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीका अवश्य लगवाएं। वह बताते हैं कि जो मरीज कोरोना पाजिटिव हो गए हैं और होम आइसोलेशन में है वह समय पर डॉक्टर के परामर्श अनुसार दवाएं लें। समय समय पर अपना अक्सीजन लेवल चेक करते रहे। इस दौरान घर में ही रहकर फिर फेफडों संबंधी एक्सरसाइज करते रहे। हिन्दुस्थान समाचार / सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵