back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ललन सिंह को चुनाव आयोग का नोटिस, मतदाताओं को बीच रास्ते में रोकने वाले कथित बयान को लेकर कार्यवाई

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया। वायरल वीडियो के बाद निर्वाचन आयोग ने उन्हें नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान ने बवाल मचा दिया। वायरल वीडियो के बाद निर्वाचन आयोग ने तुरंत नोटिस भेजकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है।

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ललन सिंह का एक वायरल वीडियो सियासी हलचल पैदा कर गया। वीडियो में कथित टिप्पणी को लेकर विवाद छिड़ गया है, जिससे राजनीतिक मंच पर गर्मागर्म बहस छिड़ गई है।

मामला तूल पकड़ते ही निर्वाचन आयोग ने ललन सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आयोग ने कहा कि वह वीडियो की सत्यता और बयान की प्रकृति पर उनका पक्ष जानना चाहता है। यह वीडियो मोकामा में उनके चुनाव प्रचार के दौरान का बताया जा रहा है।

दरअसल, सोमवार को ललन सिंह ने मोकामा में गिरफ्तार उम्मीदवार अनंत सिंह के समर्थन में रैली और रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “यहां कुछ नेता हैं जिन्हें चुनाव के दिन बाहर नहीं निकलने देना है। घर में ही बंद रखिए। जब हाथ-पैर जोड़ें तो कहिएगा हमारे साथ चलकर वोट दीजिए और घर में बैठिए।” उनके इस बयान पर आरजेडी ने आपत्ति जताई और चुनाव आयोग से इस पर कार्रवाई करने की मांग की है। 

RJD ने चुनाव आयोग ने पूछा सवाल 


वीडियो RJD ने अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट किया है। पोस्ट में पार्टी ने लिखा, “केंद्रीय मंत्री ललन सिंह चुनाव आयोग की उपेक्षा करते हुए कह रहे हैं कि गरीबों को वोटिंग के दिन घर में बंद रखा जाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें साथ ले जाकर वोट डालने दिया जाए। आयोग कहां है?”

RJD प्रवक्ता प्रियंका भारती ने शेयर किया वीडियो


आरजेडी प्रवक्ता प्रियंका भारती ने वीडियो शेयर कर इसे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने वाला बताया और आयोग से जांच की मांग की। उन्होंने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त को टैग करते हुए कहा, “क्या आप नींद से जाग कर इस महोदय के बाहुबली बोल वाली वीडियो की सत्यता जांचेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे?”

JDU ने वीडियो को बताया एडिटेड


JDU ने मामले पर सफाई दी है। पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो पूरी तरह एडिटेड है और इसे गलत संदर्भ में फैलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ललन सिंह ने किसी वर्ग या व्यक्ति के खिलाफ ऐसा कोई बयान नहीं दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

सदन में शराब की डिलीवरी वाले बयान से बिहार में सियासी भूचाल, RJD विधायक पर JDU-BJP का करारा हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। आरजेडी विधायक सुनील सिंह के उस बयान ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...