back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिवशक्ति धाम डासना में होगी विश्व धर्म संसद: यति नरसिंहानंद

गाजियाबाद, 05 मई (हि.स.)। 15 दिसम्बर से होने वाली पांच दिवसीय विश्व धर्म संसद का आयोजन हरिद्वार की बजाय अब गाजियाबाद के शिवशक्ति धाम डासना में होगा। विश्व धर्म संसद में दुनिया के सभी धर्म पंथ और संप्रदाय के धर्मगुरुओं व बुद्धिजीवियों को निमंत्रण भेजा जाएगा। गाजियाबाद के शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती ने बुधवार को बताया कि पहले हरिद्वार मंें विश्व धर्म संसद का आयोजन होना था। अब यह आयोजन 15 दिसम्बर से शिवशक्ति धाम डासना में होगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए सबसे पहले निमंत्रण जगतगुरु शंकराचार्यों को दिया जाएगा। इसके बाद विश्व धर्म संसद का निमंत्रण पूरी दुनिया के सभी धर्म, पंथों और संप्रदायों के धर्मगुरुओं व बुद्धिजीवियों को भेजा जाएगा। धर्म संसद में एक संप्रदाय विशेष की विभीषिका के मुद्दे पर बहस की जाएगी और विश्व में मानवता और स्वतंत्रता को बचाने का आग्रह किया जाएगा। बंगाल में हिन्दुओं की दुर्गति और हत्याओं के लिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं के धार्मिक, राजनैतिक और सामाजिक नेतृत्व की कायरता के कारण बंगाल में हिन्दुओं को मारा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिन्दुओं के साथ पहले कांग्रेस ने विश्वासघात किया था। अब भाजपा का नेतृत्व विश्वासघात कर रहा है। उन्होंने कहा हिन्दु समाज के पास आज एक भी ऐसा व्यक्तित्व नहीं है, जो हिन्दुओं की पीड़ा समझ सके। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान

Advertisementspot_img

Also Read:

Shakti Mohan Birthday: कभी चलना-फिरना भी था मुश्किल, आज डांस की दुनिया की पहचान हैं शक्ति मोहन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । देश की जानी-मानी डांसर, कोरियोग्राफर और टीवी पर्सनैलिटी शक्ति मोहन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। आज वे डांस की दुनिया...
spot_img

Latest Stories

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵