back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

28 जून से ऑनलाइन बुकिंग करवाने पर स्लाट अनुसार होंगे भगवान महाकाल के दर्शन

-वेक्सीनेशन सर्टिफिकेट या 24 से 48 घंटे पूर्व की कोरोना रिपोर्ट दिखाने पर ही मंदिर में मिलेगा प्रवेश उज्जैन, 17 जून (हि.स.)। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मन्दिर में दर्शनार्थियों के लिये 28 जून से बाबा महाकाल के दर्शन प्रारम्भ होंगे। ऑनलाइन बुकिंग करवाने पर स्लॉट अनुसार दर्शन की अनुमति दी जायेगी। वेक्सीनेशन सर्टिफिकेट (एक डोज लगवाने पर भी) या 24 से 48 घंटे पूर्व की कोरोना रिपोर्ट दिखाने पर ही मन्दिर परिसर में प्रवेश दिया जायेगा। महाकालेश्वर मन्दिर परिसर में सभी देवस्थान दर्शन के लिए खुले रहेंगे। शीघ्र दर्शन के काउंटर खोले जायेंगे, किन्तु शीघ्र दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों को भी वेक्सीनेशन सर्टिफिकेट अथवा कोरोना जांच रिपोर्ट दिखाना होगी। यह निर्णय गुरुवार को हुई महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की बैठक में लिये गये। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह द्वारा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, प्रबंध समिति के सदस्य विनीत गिरी महाराज, आशीष पुजारी, विजयशंकर शर्मा, दीपक मित्तल, महाकाल मन्दिर प्रशासक नरेन्द्र सूर्यवंशी, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, यूडीए सीईओ एसएस रावत, स्मार्ट सिटी सीईओ जितेन्द्रसिंह चौहान, प्रदीप गुरू मौजूद थे। बैठक में निम्नानुसार अन्य प्रमुख निर्णय लिये गये:- आगन्तुक श्रद्धालुओं को 28 जून से प्रात: 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक सात स्लॉट में ऑनलाइन बुकिंग के बाद दर्शन की अनुमति दी जायेगी। मन्दिर में सेल्फी लेने पर प्रतिबंध रहेगा। गर्भगृह एवं नन्दी हाल में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। भस्म आरती एवं शयन आरती में सामान्य श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नि:शुल्क अन्नक्षेत्र को आधी क्षमता के साथ प्रारम्भ करने का अनुमोदन किया गया। महाकालेश्वर मन्दिर के समीप स्थित भूमि पर अतिक्रमित 147 मकानों में निवासरत 250 परिवारों को हटाकर प्रति परिवार तीन लाख रुपये के मान से राशि देने का निर्णय लिया गया। इनके हटने से लगभग 1.6 हेक्टेयर भूमि मन्दिर परिक्षेत्र के विस्तार के लिये उपलब्ध होगी। इस बार श्रावण महोत्सव स्थगित रहेगा। महाकालेश्वर मन्दिर की नीमनवासा स्थित भूमि कुल रकबा 9.04 हेक्टेयर भूमि का तत्काल सीमांकन करवाकर बाउंड्री वाल व पम्प हाऊस निर्माण करने का निर्णय लिया गया। महाकालेश्वर मन्दिर के पुजारी महेश शर्मा उस्ताद का कोरोना संक्रमण के कारण निधन होने से उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कोष एवं लेखा शाखा, स्टोर शाखा, विधि शाखा द्वारा प्रस्तुत किये गये बजट अनुमोदन, विभिन्न अनुष्ठान व्यय, फोटोग्राफर के मासिक शुल्क में छूट, पशु आहार एवं मेटिंग क्रय, विद्युत सज्जा आदि की निविदाओं का अनुमोदन किया गया। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ और शंकर जिन्हें हम अनेक नामों से जानते हैं। भगवान हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵