back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तराखंड टैक्सी-मैक्सी पर्वतीय महासंघ ने भुगतान नहीं होने पर जताई नाराजगी

पौड़ी, 05 मई (हि.स.)। उत्तराखंड टैक्सी-मैक्सी पर्वतीय महासंघ ने पिछले कोविड काल के दौरान किए गए कार्यो का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई है। संघ ने विभिन्न समस्याओं के हल की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा है। साथ ही कहा है कि जल्द ही समस्याओं का हल नहीं होने पर संघ आंदोलन के लिए विवश होगा। बुधवार को उत्तराखंड टैक्सी-मैक्सी पर्वतीय महासंघ के संरक्षक कोतवाल सिंह ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले कोरोना काल के दौरान वाहन चालकों ने प्रशासन के साथ दिनरात कार्य लिया लेकिन एक साल बीतने के बाद भी वाहन चालकों का भुगतान नहीं हो पाया है और नाही सरकार की ओर से वाहन चालको को आर्थिक सहायता दी गई। साथ ही कहा कि वाहन चालकों का भुगतान नहीं होने से वाहन चालक आर्थिकी की समस्या से जूझ रहे है। सरकार ने प्राइवेट वाहन चालकों के लिए 50 फीसदी सवारी के साथ निर्धारित किराए पर ही वाहन चलाने के आदेश दिए है लेकिन रोडबेज की बसों में यह नियम लागू नहीं किया गया है, जिससे प्राइवेट वाहन चालकों को समस्याएं हो रही है। उन्होंने सीएम से सभी के लिए एक नियम लागू करने, पिछले कोविड काल के दौरान वाहन चालकों के खर्चे का जल्द भुगतान करने, 2021 का वाहनों का पूरे साल का टैक्स माफ करते हुए सभी कागजों की वैद्यता एक साल बढ़ाने, वाहन चालकों व स्वामियों को आर्थिक सहायता देने, बाहर से आने वाले प्रवासियों को प्रदेश की सीमा में क्वारंटाइन करने की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

क्‍या कैशलेस पेमेंट में उड़ रही आपकी कमाई? जानिए इसके 5 संकेत और आसान उपाय, आज से ही करें शुरुआत

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आजकल UPI, कार्ड और वॉलेट से भुगतान करना कितना आसान हो गया है, बस एक टैप और काम...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵