back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एजाज हसन बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष

हरिद्वार, 17 जून (हि.स.)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मध्य हरिद्वार मण्डल अध्यक्ष नियुक्त एजाज हसन का आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों के विकास में अपना योगदान दे रही हैं। केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का सभी को बिना भेदभाव के लाभ दिलाया जा रहा है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भी भाजपा की रीति नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटा है। अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष एजाज हसन भाजपा की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान देंगे। मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार ने कहा कि भाजपा में ही युवाओं का हित संरक्षित है। कांग्रेस पार्टी की जनविरोधी नीतियों से युवा वर्ग आहत है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष एजाज हसन ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी को मजबूती प्रदान करने में हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी। क्षेत्र की जनसमस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में राज्य सरकार धैर्य अपनाते हुए कोरोना पीड़ितों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रही है। गौरतलब है कि एजाज हसन अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रहे मजाहिर हसन के पुत्र हैं। मजाहिर हसन की कुछ दिन पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। इस अवसर पर विकास तिवारी, योगेंद्र पाल रवि, विशाल खैरवाल, एडवोकेट राजकुमार, धीरेंद्र गुप्ता के अलावा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

इस राज्य में हिंदुओं को मिलेंगे हथियार के लाइसेंस, सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदम, जानें क्या हैं इसके नियम ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में रहने वाले मूल निवासी हिंदुओं को हथियार...
spot_img

Latest Stories

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...