back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खानाबदोश की सिर पर पत्थर मारकर हत्या, पहचान नहीं हुई

जोधपुर, 05 मई (हि.स.)। शहर के मसूरिया बलदेव नगर में पुरानी रेलवे लाइन के पास में बुधवार को एक व्यक्ति का शव मिला। खाना बदोश लग रहे इस व्यक्ति की किसी ने पत्थर से वार कर हत्या की है। मौके पर रक्तरंजित पत्थर भी मिला है। दोपहर में मृतक की पहचान नहीं होने पर शव को मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से हत्यारे का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे तक उसकी चहलकदमी एरिया में देखी गई है। जहां पर वह अकेला निकला था। देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि मसूरिया बलदेवनगर में पुरानी रेलवे लाइन के समीप एक व्यक्ति का रक्त रंजित शव पड़ा होने की सूचना आज मिली थी। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लगने पर पुलिस के आलाधिकारी भी वहां पहुंचे। मृतक की उम्र करीबन 30-35 साल लग रही है। मठमैले कपड़े, बढ़ी दाढ़ी होने से वह प्रथम दृष्टया खाना बदोश लग रहा है। पहचान नहीं हुई है। सिर में चोट का निशान है। पास में खून लगा पत्थर भी मिला है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...