back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आम्रपाली हाईराइज सोसायटी में कोरोना का कहर, पिछले दो सप्ताह में नौ लोगों की मौत

गाजियाबाद, 05 मई(हि.स.)। इंदिरापुरम के न्यायखण्ड द्वितीय स्थित आम्रपाली विलेज सोसायटी में कोरोना ने कहर बरपा रखा है। सोसाइटी में पिछले दो सप्ताह के दौरान कोरोना से नौ लोगों की मौत हो गयी है, जबकि करीब तीनसौ लोग संक्रमित है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और आनन-फानन में प्रशासन ने आम्रपाली विलेज सोसायटी को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया है। इस सोसायटी में रहने वाले लोग बेहद ख़ौफ़जदा हैं। आम्रपाली विलेज सोसायटी के रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के सचिव अमित कुमार ने बुधवार को बताया कि सोसायटी में कुल 1004 फ्लैट हैं। जिनमें करीब चार हजार लोग रहते हैं। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को सोसायटी में पहला कोविड 19 संक्रमित मरीज मिला था। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। अमित कुमार ने बताया कि आर डब्ल्यू ए की तरफ से ही कैम्प लगाकर एंटीजन और आर टीपीसीआर की जांच कराई गई। तो पिछले 15 दिन के अंदर सोसायटी में करीब 300 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि 9 लोगों की मौत भी हो गई है। इन मरीजों में से कुछ मरीज अस्पताल में रहकर उपचार करा रहे हैं। जबकि बड़ी संख्या में अपने घरों में ही आइसोलेट रखकर उपचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया जिन मरीजों का घर पर रहकर उपकगर किया जा रहा है उन्हें खाना और ऑक्सीजन सिलेंडर आरडब्लूए ही उपलब्ध करा रही है। हालांकि यह सूचना जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों को मिली तो आनन-फानन में सोसायटी को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने सोसाइटी को सील तो कर दिया गया है लेकिन यहां प्रशासन की तरफ से 45 वर्ष की उम्र के लोगों को वैक्सीनेशन तो करा दिया गया है लेकिन इसके अलावा और कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान अली

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar Elections 2025: पवन सिंह ने डाला वोट, अक्षरा-आम्रपाली ने मतदाताओं से की मतदान की अपील

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। इस चरण में 18 जिलों की 121 सीटों...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵