back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सर्वसम्मति से पशुपति पारस बने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पटना, 17 जून (हि.स.)। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के दो भागों में बांटने के बाद गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से पशुपति कुमार पारस को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। गुरुवार की शाम लोजपा कार्यालय में इसकी औपचारिक घोषणा हुई। पार्टी की कमान संभालते ही पशुपति कुमार पारस ने चिराग पासवान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भतीजा तानाशाह हो जाएगा तो चाचा क्या करेगा? यह प्रजातंत्र है, कोई आजीवन अध्यक्ष नहीं रह सकता। वहीं, एक साथ चार पद पर खुद काबिज होने के सवाल पर पारस भड़क गए। वे पीसी छोड़कर निकल गए। दलित सेना के अध्यक्ष पद पर रहने के सवाल पर पारस ने कहा कि दलित सेना अलग संस्था है, जिस दिन मंत्री पद लूंगा, उस दिन संसदीय दल के अध्यक्ष का पद छोड़ दूंगा। उन्होंने कहा कि चुनाव का काम सम्पन्न हो गया है। मेरे दल के लोगों ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। बड़े भाई का सपना था कि समाज में गिरे हर वर्ग के लोगों को उत्थन करने करने का प्रयास रहेगा। जो साथी दुखी होकर दूसरी पार्टी में गए हैं, वे वापस आएं। मैं माफी मांगता हूं उनसे। वे वापस आएं और साथ दें। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक न्याय के तहत पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी के अंदर कोई विरोध नहीं है। अगर ऐसा होता तो निर्विरोध मैं नहीं चुना जाता। उल्लेखनीय है कि आज दोपहर तीन बजे लोजपा नेता सूरजभान सिंह ने कहा कि पशुपति पारस को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। आज सुबह 11 बजे से तीन बजे तक चली राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे सभी 71 सदस्यों ने समर्थन दिया। पशुपति पारस पार्टी के पांचों सांसदों के साथ एलजेपी कार्यालय पहुंचे। इसके बाद लोजपा के दिवंगत नेता रामविलास पासवान और रामचंद्र पासवान की फोटो पर माल्यार्पण किया गया। वहीं, पार्टी कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar Assembly Election: पहले चरण के मतदान के शुरुआती 6 घंटे खत्म, दोपहर 1 बजे तक 42.31 प्रतिशत मतदान हुआ

बिहार में लगभग आधे दिन की वोटिंग खत्म हो जाने के बाद मतदान प्रतिशत में थोड़ी तेजी नजर आई है। दोपहर 1 बजे तक...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵