back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अतिक्रमणकारियों से हुई मुक्त कराई 15 लाख की शासकीय भूमि

अनूपपुर, 11 मार्च (हि.स.)। जिले के कोतमा तहसील की ग्राम पंचायत उरा में गुरुवार को शासकीय भूमि खसरा नम्बर 978/1 पर हुए अतिक्रमण को प्रशासन ने मुक्त करा लिया है। जिसकी कीमत 15 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा ऋषि कुमार सिंघई ने बताया कि भूमि के 4.404 हेक्टेयर रकबे पर उरा निवासी कुण्ठा केवट, सीताराम केवट, परमेश्वरदीन केवट पिता बिकनुदीन मकान व बाड़ी बनाकर तथा शालिगराम पिता मनीराम कुमार ने मकान, दुकान व बाड़ी बनाकर अतिक्रमण कर लिया था। जिसे गुरुवार को मुक्त करा लिया गया हैं। भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 15 लाख 20 हजार रुपये आंका गया है। इस दौरान तहसीलदार मनीष कुमार शुक्ला, थाना प्रभारी रामनगर आरके सोनी, राजस्व निरीक्षक नरेश सोनी,पटवारी संजू सिंह, मयंक चतुर्वेदी एवं अभिमन्यु पाल रहें। हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵