back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईसीसी ने की अप्रैल माह के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के उम्मीदवारों की घोषणा

नई दिल्ली,05 मई (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अप्रैल माह के लिए ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ (पुरुष) के लिए पाकिस्तान के बाबर आजम,फखर जमान और नेपाल के खुशाल भुरेल रेस में हैं। वहीं, महिला वर्ग में ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली,मेगन स्कट और न्यूजीलैंड की लेह कास्पेरेक के बीच मुकाबला है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अप्रैल के महीने में, भारतीय कप्तान विराट कोहली को अपदस्थ कर आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में बाबर ने 82 गेंद में 94 रन की पारी खेली थी। उनके हमवतन फखर ज़मान ने भी अप्रैल में शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका पर एकदिवसीय श्रृंखला की जीत में दो शतक जमाए। इसमें जोहान्सबर्ग में दूसरे मैच में बनाये गए 193 रन शामिल हैं। नेपाल के खुशाल नीदरलैंड और मलेशिया की खिलाफ खेले गए त्रिकोणीय श्रृंखला में अग्रणी रन-स्कोरर थे। महिला वर्ग में ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैच खेले और 51.66 के औसत और 98.72 के स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए। उनकी साथी खिलाड़ी मेगन स्कट उसी श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख विकेट लेने वाली गेंदबाज बनी। उन्होंने 13.14 की औसत से सात विकेट लिए। न्यूजीलैंड के लेह कास्पेरेक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो एकदिवसीय मैच खेले, उन्होंने श्रृंखला के दूसरे मैच में 46 रन देकर छह विकेट लिया,जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। श्रृंखला में उन्होंने नौ विकेट लिया। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर बढ़ा विवाद, जानिए क्‍या है ICC के नियम और जांच प्रक्रिया?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵