back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा की हरिद्वार ईकाई ने बैठक में आगामी कार्यक्रमों के प्रभारी नियुक्त किए

हरिद्वार, 16 जून (हि.स.)। हरिद्वार भाजपा ईकाई के द्वारा बैठक में आगामी बुधवार को आगामी कार्यक्रमों के प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान व संचालन जिला महामंत्री आदेश सैनी ने किया। चौहान ने बताया कि 21 जून को योग दिवस सभी मंडलों में बूथ स्तर तक मनाया जाएगा। 23 जून को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, 25 जून को आपातकाल पर रुड़की एवं हरिद्वार के केंद्रों पर चर्चा होगी। 27 जून को प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम बूथ स्तर तक सुना जाएगा। इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए प्रभारी बनाए गए हैं। योग दिवस की जिम्मेदारी मास्टर धर्मेंद्र चौहान,डॉ. अंकित आर्य, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस की जिम्मेदारी अमन त्यागी, आशु चौधरी, आपातकाल दिवस की जिम्मेदारी आदेश सैनी, विकास तिवारी, मन के बात कार्यक्रम की जिम्मेदारी संदीप गोयल एवं मनोज पवार को सौंपी गई है। पार्टी के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने के लिए विधानसभावार प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है। भगवानपुर विधानसभा आशु चौधरी, झबरेड़ा विधानसभा अमन त्यागी, पिरान कलियर विधानसभा आदेश सैनी, रुड़की विधानसभा अनिल अरोड़ा, खानपुर विधानसभा योगेश चौधरी, मंगलोर विधानसभा डॉ. अंकित आर्य, हरिद्वार नगर विधानसभा देशपाल रोड, रानीपुर विधानसभा संदीप गोयल, लक्सर विधानसभा लव शर्मा, हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा जितेंद्र चौधरी और ज्वालापुर विधानसभा की जिम्मेदारी विकास तिवारी को सौंपी गई है। प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि 17 जून को बैठक कर लें। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में लगा कचरे का अंबार, हजारों टन कूड़ा जमा, सफाई में जुटे सैकड़ों कर्मचारी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कांवड़ मेले के समापन के बाद उत्तराखंड के हरिद्वार में सफाई को लेकर प्रशासन के सामने एक बड़ी...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵