back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विशाल नैहरिया ने किया तीन जल भंडारण टैंकों का शिलान्यास

धर्मशाला, 10 मार्च (हि.स.)। धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के तहत तीन पेयजल टैंकों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने सकोह के गदियाड़ा में 65 हजार लीटर और लोअर सकोह में 75 हजार लीटर तथा अप्पर सकोह में 50 हजार लीटर की भंडारण क्षमता वाले पेयजल टैंकों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इससे सकोह और साथ लगते क्षेत्र के चार हजार से अधिक लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी और इस क्षेत्र के लोगों को बर्षों से चली आ रही पानी की समस्या से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला नगर निगम में विकास को गति प्रदान की जा रही है तथा यहां के नागरिकों को विद्युत, पेयजल, पार्किंग, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आधारभूत सरंचना विकसित की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार शहरी निकायों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास के लिए कारगर कदम उठा रही है। विशाल नैहरिया ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में धर्मशाला विस क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं तथा आने वाले समय में विभिन्न क्षेत्रों में नई नई परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे ताकि धर्मशाला के लोगों को भरपूर लाभ मिल सके। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/उज्जवल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵