back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैबिनेट: डीएपी उर्वरक पर 700 रुपये सब्सिडी बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी

नई दिल्ली, 16 जून (हि.स.)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) उर्वरक पर सब्सिडी को 700 रुपये प्रति बैग (50 किग्रा) बढ़ा दिया है। इससे सरकार पर 14,775 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। वर्तमान में बैग की कीमत 2,400 रुपये है और सरकार 1,200 रुपये सब्सिडी दे रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने उर्वरक विभाग के उक्त आशय के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी प्रदान की। सब्सिडी बढ़ाने के पीछे सरकार का मकसद वर्तमान में वैश्विक स्तर पर बढ़ती कीमतों के बावजूद किसानों को मृदा संबंधी पोषक तत्व सस्ते दामों पर उपलब्ध कराना है। डीएपी यूरिया के बाद उपयोग होने वाला सबसे बड़ा उर्वरक है। मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया ने कहा कि सरकार के फैसले से किसानों को अब भी डीएपी उर्वरक के लिए पहले की तरह 1,200 रुपये ही खर्च करने पड़ेंगे। सरकार ने अब सब्सिडी को बढ़ाकर 500 से 1,200 रुपये प्रति बैग कर दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप

Advertisementspot_img

Also Read:

CIBIL 800+ होने पर आसानी से मिलेगा लोन और क्रेडिट कार्ड, जानिए इसके खास फायदे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज के वित्तीय समय में लोन या क्रेडिट कार्ड केवल आपकी आय पर नहीं, बल्कि क्रेडिट स्कोर पर...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵