back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रेलवे को अतिक्रमणकारियों के प्रत्यावेदन निस्तारित करने के निर्देश

नैनीताल, 10 मार्च (हि.स.)। हाईकोर्ट ने हल्द्वानी में रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण किए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद रेलवे को अतिक्रमणकारियों के प्रत्यावेदनों को निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार हल्द्वानी निवासी रवि शंकर जोशी ने जनहित याचिका दायर कर कहा था कि कोर्ट ने बीते वर्ष डीआरएम को निर्देश दिए थे कि गफूर बस्ती में अतिक्रमण के मामले पर जल्द से जल्द सुनवाई कर मामलों का निस्तारण करें।अभी तक डीआरएम व स्टेट ऑफिसर द्वारा एक भी प्रकरण का निस्तारण नहीं किया गया है। याचिकाकर्ता का कहना था कि हाईकोर्ट ने पूर्व में रेलवे की भूमि को खाली कराने के आदेश दिए थे जिसमें हल्द्वानी की गफूर बस्ती बसी हुई है। हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कुछ समय तक इसमें रोक लगा दी थी लेकिन हाईकोर्ट ने प्रभावितों को निर्देश दिए थे कि जो प्रभावित हैं वे अपनी शिकायत डीआरएम इज्जतनगर में कर सकते हैं। डीआरएम को आदेश दिए गए थे कि उनकी शिकायतों को निर्धारित समय के भीतर निस्तारित करें। इसके बाद 4365 लोगों द्वारा अपनी शिकायतें डीआरएम को की गईं लेकिन इन पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई और न ही कोई निर्णय लिया गया है। सुनवाई के दौरान रेलवे विभाग की ओर से प्रत्यवेदनों को निस्तारित करने के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग की गई। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने प्रत्यावेदनों को निस्तारित करने के आदेश दिए। हिन्दुस्थान समाचार/ लता नेगी/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का कहर जारी, नई रोम-कॉम पर भारी पड़ा रणवीर सिंह का जलवा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान सिनेमाघरों में दर्शकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है और इसका सीधा फायदा आदित्य...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵