back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पलामू में कलवर्ट के टूटने से आवागमन बाधित

मेदिनीनगर, 16 जून (हि.स.)। ज़िले के हैदरनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर भाया सोनपुरवा होते हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र में जाने वाली सड़क पर बुधवार को कलवर्ट के टूट जाने से आवागमन बाधित हो गया है। यह रोड हैदरनगर से खरगडा-सलेमपुर होते भाया सोनपुरवा-देवरी खुर्द उक्त सड़क पथ निर्माण विभाग की जपला-छत्तरपुर सड़क को जोड़ती है। इस सड़क से पंसा, रानीदेवा, अधौरा, परता, कबरा कला एवं कबरा खुर्द, सजवन-सलेमपुर आदि गांवों के अलावे गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग हुसैनाबाद एवं बिहार के अन्य जगहों पर आते-जाते हैं। इतनी महत्वपूर्ण सड़क होने के बावजूद लाख-दो लाख रुपये में बन जाने वाले कलवर्ट का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कलवर्ट के पास सड़क इतनी जर्जर है कि पैदल चलना भी मुश्किल है और बाइक सवारों के लिये तो काफी जोखिम भरा है। कई बार साइकिल एवं बाइक सवार उक्त जगह पर दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है जांच होगी उनके बाद कार्रवाई की जाएगी। जल्दी से आवागमन हो इस दिशा में कार्रवाई की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

Palamu Kechaki Sangam: गोवा-अंडमान को भूल जाएं, पलामू का यह जगह है प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बरसात का मौसम के समाप्त होते ही पलामू और लातेहार जिले की सीमा पर स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल केचकी...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵