back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रभु राम सबके आराध्य, हमारी जनसेवा रामराज्य की संकल्पना से प्रेरित : केजरीवाल

नई दिल्ली, 10 मार्च (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि हम जनता की सेवा के लिए रामराज्य की संकल्पना से प्रेरित है। हमारी कोशिश रहती है कि दिल्ली में रहने वाले हर शख्स को मूलभूत सुविधाएं मिले। इस कोशिश के तहत ही फ्री बिजली-पानी, स्वस्थ्य सुविधाएं और हर किसी को शिक्षा जैसे मुद्दो पर विशेष जोर दिया जा रहा है। यह बातें केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में उपराज्यपाल अनिल बैजल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का उत्तर देते हुए कहीं। धन्यवाद प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं भगवान राम और हनुमान का भक्त हूं। वो सबके आराध्य हैं। अयोध्या में उनके शासनकाल में सब अच्छा था। सब सुखी थे, हर सुविधा थी। इसे ही रामराज्य कहा गया। रामराज्य की इस अवधारणा से प्रेरणा लेकर ही हम जन सेवा के कार्यों में लगे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की ‘आप’ सरकार जनसेवा के10 सिद्धांतों पर काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बुजुर्गों के आध्यात्मिक भाव को समझते हुए अयोध्या में भव्य मन्दिर बन जाने के बाद उसके दर्शन कराने ले जायेगी। केजरीवाल ने कहा कि वर्तमान में हमारी प्रतिबद्धता है कि दिल्ली में कोई भूखा न सोए। हर बच्चे को चाहे गरीब का बच्चा क्यों न हो उसको अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिये। हर किसी को अच्छा इलाज मिले इसके लिए सरकारी अस्पतालों को बेहतर किया गया। इसी क्रम में किसी के घर में अंधेरा न हो इसके लिये 200 यूनिट बिजली सरकार ने माफ कर दी है। हर किसी को पानी मिले। इसके साथ ही हर व्यक्ति को नौकरी मिले। सरकार की यह भी कोशिश है कि हर एक व्यक्ति के सिर पर उसकी अपनी छत होनी चाहिए। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का लगातार यह भी प्रयास रहा है कि महिला राजधानी की सड़कों पर खुद को सुरक्षित महसूस करे। सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने जहां बसों में सीसीटीवी कैमरे और मार्शल की सुविधा दी है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵