back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरबा : स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं संरक्षा के प्रति सजगता हमारा दायित्व : बंजारा

कोरबा, 10 मार्च (हि. स.)। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह डीएसपीएम में सप्ताह भर चलने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को मुख्य अभियंता एसके बंजारा ने किया। उन्होंने कहा कि संयंत्र एवं आवासों में स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहना हमारा नैतिक दायित्व है। कार्य के समय सुरक्षा के सभी उपकरणों का उपयोग करते हुए सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने सुरक्षा के साथ उत्पादन पर ध्यान देना चाहिए। डीएसपीएम विद्युत संयंत्र में आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता एच के गुप्ता ने अध्यक्षता की। अतिरिक्त मुख्य अभियंता अंजना कुजुर व स्नेहलता एक्का विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों को सुरक्षा शपथ दिलाया गया। मुख्य अभियंता बंजारा ने अपने उद्बोधन में दुर्घटना से देश समृद्धि में उत्पन्न अवरोध के संबंध में बताया। इस अवसर पर कारखाना प्रबंधक गुप्ता ने कहा कि दुर्घटना से परिवार व संयंत्र प्रभावित होता है, इसलिए हम सुरक्षा नितियों को अपनाकर कार्य करें। वरिष्ठ कल्याण अधिकारी, एसपी बारले ने कारखाना अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सुरक्षा मापदंडों को अपना कर जागरूक रहते हुये कार्य करने कहा। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Advertisementspot_img

Also Read:

किरण राव ने अपेंडिक्स सर्जरी के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट, कहा- अब ठीक हो रही हूं…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फिल्ममेकर किरण राव ने अपेंडिक्स निकालने की सर्जरी के बाद अपने स्वास्थ्य के बारे में फैंस को जानकारी...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...