back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार: सांसद पशुपति पारस, प्रिंस राज के खिलाफ शिकायत दर्ज

मुजफ्फरपुर, 16 जून (आईएएनएस)। लोकजनशक्ति पार्टी की आंतरिक लड़ाई अब अदालत तक पुहंच गई है। बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में बुधवार को सांसद पशुपति कुमार पारस और प्रिंस राज और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एक शिकायत दर्ज किया गया है, जिसमें धोखधडी और विश्वासघात का आरोप लगाया गया है। मुजफ्फरपुर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन कुमार ने भादवि की धारा 420, 406/34 के तहत शिकायत पत्र दायर किया है। कुंदन कुमार ने शिकायत पत्र में कहा कि पशुपति कुमार पारस और प्रिंस कुमार ने अन्य सांसदों और नेताओं को दिगभ्रमित कर वास्तविक तथ्यों को छिपाते हुए पार्टी के खिलाफ खुद बगावत करते हुए अन्य नेताओं को बगावत के लिए उकसाया साथ ही अपने हाथों में कमान ले ली। कुंदन कुमार ने कहा कि इस घटना से वे इतने मर्माहत है कि उन्हें न्यायालय की शरण में आना पड़ा। उन्हें उम्मीद है कि चिराग पासवान को न्यायालय से न्याय जरूर मिलेगा। कुंदन के अधिवक्ता कमलेश कुमार ने बताया कि इस मामले की अगली सुनवाई 21 जून को होगी। उन्होंने कहा कि लोजपा की घटना के बाद कुंदन कुमार को सदमा लगा है, और उनका इलाज कराना पडा है। –आईएएनएस एमएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵