back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हाई कोर्ट के पुराने परिसर में वकीलों को चैम्बर्स आवंटित

जोधपुर, 16 जून (हि.स.)। अब जोधपुर उच्च न्यायालय के पुराने परिसर वाले सैकड़ों चैम्बर्स में नियमित वकालत करने वाले अधिवक्ता बैठ सकेंगे। इस संबंध में जिला और सत्र न्यायाधीश महानगर जोधपुर द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (एआईएलयू) के जिला सचिव महिपालसिंह चारण ने बताया कि एआईएलयू ने लम्बा अभियान चलाकर यह मांग की थी कि उच्च न्यायालय के पुराने परिसर वाले चैम्बर्स का रि-अलॉटमेंट किया जाए क्योंकि 40-50 वर्ष पूर्व में जिसके नाम चैम्बर्स आवंटित हुए थे उस में से कई अधिवक्ता दिवंगत हो चुके है, कुछ बहुत ज्यादा वृद्ध है जो न्यायालय में आने में असमर्थ है, कुछ उच्च न्यायालय में न्यायाधीश भी बन गए और बङी तादाद में ऐसे अधिवक्ता हैं जिन्हे झालामंड स्थित नई बिल्डिंग में चैम्बर्स आंवटन हो चुके है, ऐसी स्थिति में बहुत से पुराने चैम्बर्स पर ताले लटके रहते है। ज्ञात रहे कि एआईएलयू ने न्यायालय परिसर के बाहर किराए के भवनों में चलने वाले न्यायालयों को मुख्य परिसर में लाने, अधिवक्ताओं के चैम्बर्स का पुन: आवंटन करने, न्यायालय परिसर में गैर-न्यायिक और व्यवसायिक गतिविधियों वाले अवैध कब्जे हटाने जैसी करीब एक दर्जन मांगों को लेकर लम्बा अभियान चलाया था, जिसके तहत मुख्य न्यायाधिपति के नाम सैकङों पोस्टकार्ड लिखे, महानगर के पूर्व डीजे का घेराव किया गया, कई बार कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्य सरकार को भी मांगपत्र भेजे गए। परिणामस्वरूप कुछ मांगों पर सकारात्मक फैसले हो पाए है, किराए के भवनों में संचालित न्यायालय मुख्य परिसर में लाए गए और अब चैम्बर्स आवंटन का नोटिफिकेशन भी जारी हुआ है। अन्य मांगों पर एआईएलयू का संघर्ष जारी रहेगा। चैम्बर्स आवंटन के नोटिफिकेशन पर ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट रामावतारसिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष एडवोकेट पीआर मेघवाल सहित सभी पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं की जीत बताने हुए खुशी का इजहार किया हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

सियासी हलचल तेज: MP-MLA कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद अनंत सिंह कल बनेंगे विधायक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 2025 के विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से जीत दर्ज करने वाले विधायक अनंत सिंह मंगलवार, 03 फरवरी 2026 को सुबह...
spot_img

Latest Stories

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵