back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घायल फरियादी का मेडिकल करवाना पुलिस की जिम्मेदारी: पुलिस आयुक्त

मुंबई, 16 जून (हि.स.)। मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने पुलिस स्टेशन में आए घायल फरियादी का खुद अस्पताल में जाकर मेडिकल करवाने का आदेश जारी किया है। इसके बाद अस्पताल से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर शिकायत दर्ज की जानी चाहिए। नगराले ने मंगलवार रात को मुंबई के सभी पुलिस स्टेशनों के लिए नया आदेश जारी किया है। आदेश में सभी पुलिस स्टेशनों में आए घायल फरियादियों को हर तरह की मदद करने का निर्देश दिया गया है। इस आदेश में कहा गया है कि जब घायल फरियादी पुलिस स्टेशन में शिकायत देने पहुंचता है तो तत्काल इसकी स्टेशन डायरी बनाई जाए। इसके बाद पुलिस स्टेशन में तैनात एक पुलिसकर्मी घायल के साथ अस्पताल में जाए और उसका आवश्यक इलाज करवाए। इसके बाद प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया जाए। इससे पुलिस के प्रति समाज में एक अलग छवि बन सकती है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पुलिस स्टेशन में आए फरियादियों को तत्काल अस्पताल भेज दिया जाता रहा है। इसके बाद फरियादी द्वारा लाए गए मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामला दर्ज करती रही है लेकिन पुलिस आयुक्त के इस आदेश के बाद जहां घायल फरियादी को पुलिस का सहयोग मिल सकेगा, वहीं पुलिस खुद मेडिकल रिपोर्ट लाकर तत्काल शिकायत दर्ज कर आरोपित पर कार्रवाई कर सकेगी। इससे अपराध की रोकथाम में मदद मिलेगी। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵