back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जानकी की अंधेरे जीवन में “आयुष्मान” ने लौटायी रौशनी

छपरा,10 मार्च (हिस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत बन रहे गोल्डन हेल्थ कार्ड ने जानकी देवी को नई जिंदगी दी है। आंखें कुदरत की नायाब तोहफा हैं। यदि आंखें खराब हो जाएं तो पूरा जीवन अंधकारमय लगने लगता है। अपनों के साथ हमेशा हँसते -खिलखिलाते रहने वाली 68 वर्षीय जानकी देवी के जीवन में मोतियाबिन्द एक दिन अंधेरा बन कर छा गया। हर एक दिन बिताने के लिए उसे काफी दिमागी और शारीरिक मशक्कत करनी पड़ती। उसे ऐसी हालत में देखकर, सबसे ज्यादा तकलीफ परिवार के लोगों को होती थी लेकिन पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जन अरोग्य आयुष्मान योजना ने छपरा शहर के गुदरी बाजार निवासी भदई शर्मा की 68 वर्षीय पत्नी जानकी देवी के जीवन को रौशन कर दिया है। आयुष्मान योजना के तहत जिले के मढौरा स्थित अखिलेश्वरी दंत चिकित्सालय एवं आईकेयर सेंटर में उनका नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया और दोनों आंखों की रौशनी लौट आयी है। वह अब अपने परिवार के साथ खुशीपूर्वक जिन्दगी जी रही है। आयुष्मान ने लौटाई रोशनी: जानकी देवी का कहना है कि उनकी आंखों की रोशनी जाने के बाद कुछ भी नहीं दिख रहा था । इस वजह से खाने पीने व अन्य कोई भी काम करने में वह बिल्कुल असमर्थ थी। उनके परिवार वाले भी प्रताड़ित करने लगे थे लेकिन उन्हें गांव के किसी व्यक्ति ने बताया कि आपके पास आयुष्मान भारत का कार्ड है और इससे आपकी आंखों का फ्री में आपॅरेशन हो जायेगा। जिसके बाद जानकी देवी आयुष्मान कार्ड लेकर सदर अस्पताल पहुंची, जहां पर उन्हें बताया गया कि मढौरा के अखिलेश्वरी दंत चिकित्सालय एवं आई केयर हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन होगा। वहां पर मेडिकल डायरेक्टर डॉ. चंदन लाल गुप्ता की देखरेख पूरी जांच के बाद उनका सफल ऑपरेशन किया गया। अब वह अपनी दोनों आखों से देख रही हैं । मुझे मिला जीवनदान 68 वर्षीय जानकी देवी ने पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आज यह योजना उनके लिए जीवन दान साबित हुआ है। जानकी देवी अपनी उम्मीद खो चुकी थी कि उनका जीवन भी फिर से रोशन हो पायेगा लेकिन विभाग की महत्वाकांक्षी योजना की बदौलत आज जानकी देवी का जीवन रोशन हो गया है। उन्होंने कहा कि यह मेरा नया जीवन है। डॉ. चंदन लाल गुप्ता ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत जानकी देवी की आखों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया। इसके साथ नियमानुसार 15 दिनों की दवा नि:शुल्क देने का प्रावधान है, लेकिन अखिलेश्वरी दंत चिकित्सालय एवं आई केयर के द्वारा उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए अपनी तरफ से और 15 दिनों की नि:शुल्क दवा दी गयी है। हिन्दुस्थान समाचार / गुड्डू/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵