back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एन.जी.ओ ने ज़रूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के लिए सहायक राशन करवाया उपलब्ध

जम्मू, 16 जून (हि.स.)। सामाजिक दायित्व निभाते हुए एन.जी.ओ, एन्टी क्राइम टीम ने बुधवार को बिशनाह में रहने वाले एक ज़रूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के लिए सहायक राशन उपलब्ध करवाया। संस्था के चेयरमैन शाम लाल गुप्ता का कहना था कि परिवार वालों ने एनजीओ, एन्टी क्राइम टीम से मदद करने की अपील की थी। शाम लाल गुप्ता का कहना था कि एन.जी.ओ के मेंबर्स की रिपोर्ट के आधार पर यह पाया गया कि लड़की बहुत गरीब परिवार से है और राशन का साधन भी नही है। एन.जी.ओ की तरफ से शादी का सामान आटा, चावल, तेल, सूट, मेकअप किट, पर्स, चप्पल, मोज़े, व अन्य सामान दिया गया। इसके लिए परिवार वालों ने एन्टी क्राइम टीम संस्था का आभार व्यक्त किया। एन्टी क्राइम टीम के चेयरमैन शाम लाल गुप्ता ने बताया कि संस्था की तरफ से पहले भी 25 ज़रूरतमंद परिवार वालो को मदद दी गई है और आगे भी इसी तरह से मदद करते रहेगें। इस दौरान मोहल्ले के सभी लोगों ने संस्था के चेयरमैन का शुक्रिया करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मदद करने को कहा। इस बीच संस्था के चेयरमैन गुप्ता के साथ संसार चंद, रवि कुमार, वैभव सैनी, राजेश कुमार, अभय शर्मा, मोहित सैनी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की आखिरी मौके पर टली शादी, बहन पलक मुच्छल ने प्राइवेसी की अपील की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय संगीतकार पलाश मुच्छल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की बहुप्रतीक्षित शादी स्थगित हो गई है। यह शादी 23 नवंबर को होने...
spot_img

Latest Stories

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵