back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तराखंड भाजपा ने 252 मंडलों में ममता के खिलाफ किया प्रदर्शन

-हिंसक घटनाओं को तत्काल रोके ममता सरकार :कौशिक देहरादून, 05 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की हिंसा की घटनाओं की विरोध में बुधवार को प्रदेश भर के सभी 252 मंडलो में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रत्येक मंडल में 20 की सख्या में शामिल होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पश्चिम बंगाल के घटनाओं पर मूकदर्शक बने अन्य विपक्षी दलों के रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि देश महामारी से जूझ रहा है। दूसरी और ममता की तृणमूल कांग्रेस खुलेआम गुंडागर्दी कर लोकतंत्र पर हमला कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। दफ्तर फूंके जा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस हिंसा फैला रही है। चुनाव में जीत या हार होती है,लेकिन ऐसी घटनाएं शर्मसार करती हैं। उन्होंने ममता बनर्जी से पश्चिम बंगाल में हिंसक घटनाओं को रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता की कीमत पार्टी के लिए अनमोल है और हम इस प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नही करेंगे। अगर बंगाल जाकर वहां की सरकार का विरोध करना पड़े तो उसके लिए भी हम तैयार हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵