back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएसएल में कनकशन का शिकार हुए डू प्लेसिस दक्षिण अफ्रीका रवाना होंगे (लीड-1)

अबु धाबी, 16 जून (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज फॉफ डू प्लेसिस पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में कनकशन का शिकार होने के बाद लीग के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं और अब वह स्वदेश रवाना होंगे। डू प्लेसिस पिछले सप्ताह मैच के दौरान क्वेटा ग्लैडिएटर्स के अपने टीम साथी मोहम्मद हसनैन से टकराकर चोटिल हो गए थे। चोटिल होने के बाद डू प्लेसिस ने तुरंत मैदान छोड़ दिया था और फिर जांच के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज को यह चोट पेशावर जाल्मी के खिलाफ मैच के दौरान लगी थी। ग्लैडिएटर्स ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि डू प्लेसिस अब इस टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल पाएंगे। डू प्लेसिस ने ट्वीट कर कहा, संदेश और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं होटल लौट आया हूं और कनकशन के बाद कुछ याददाशत खो दी थी लेकिन अब मैं ठीक हूं। पेशावर जाल्मी की पारी के सातवें ओवर के दौरान डू प्लेसिस और हसनैन रन लेने के लिए दौड़ रहे थे, तभी वे आपस में टकरा गए। इस दौरान हसनैन का घुटना डू प्लेसिस के सिर पर जा लगा और वे मैदान पर ही गिर पड़े थे। विस्फोटक बल्लेबाज ने पीएसएल के इस सीजन में पांच मैचों के चार पारियों में 76 रन बनाए थे। क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम इस सीजन में आठ मैचों में चार अंकों के साथ तालिका में सबसे नीचे है। उनसे एक दिन पहले ही वेस्टइंडीज के अनुभवी आलराउंडर आंद्रे रसेल को मैच के दौरान सिर में गेंद लग गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएसएल के छठे क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से खेल रहे रसेल को इस्लामाबद युनाइटेड के खिलाफ एक मैच में उस समय गेंद सिर में लगी थी, जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। कनककशन नियम के मुताबिक, रसेल की जगह नसीम शाह को मैदान पर उतारा गया था। सिर में गेंद लगने के बाद रसेल को स्टेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। उन्हें यह दूसरी पारी के पहले ओवर में लगा था। –आईएएनएस एसकेबी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

G20 में मोदी का विश्व संदेश, पुराने विकास मॉडल पर उठाए सवाल, ग्लोबल साउथ के लिए दिए 3 महा-प्रस्ताव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में वैश्विक विकास की दिशा बदलने...
spot_img

Latest Stories

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...