back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व राज्यपाल जगमोहन के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

जम्मू, 04 मई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता जगमोहन मल्होत्रा के निधन पर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। जगमोहन मल्होत्रा का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा के सम्मान में प्रदेश सरकार ने फैसला किया है कि जम्मू-कश्मीर में तीन दिन का राजकीय शोक 04.05.2021 (मंगलवार) से 06.05.2021 (गुरुवार) तक रखा जाएगा। सभी इमारतों और स्थानों पर राजकीय शोक के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ रहेगा और इस बीच कोई आधिकारिक मनोरंजन व समारोह नहीं होगा। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

मुख्यमंत्री कार्यालय में सुनवाई नहीं हो रही शिकायत, तो सीधे राज्यपाल से ऐसे करें संपर्क

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कई बार आम नागरिक अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाते हैं, लेकिन कई बार शिकायतों का समाधान नहीं हो पाता या देर...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵