back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुमंगलम गोल्ड ज्वैलर्स शोरुम से दो करोड की ज्वैलरी चुराने वाला गिरफ्तार

जयपुर,16 जून (हि.स.)। विधायकपुरी थाना पुलिस ने सुमंगलम गोल्ड ज्वैलर्स प्राईवेट लिमिटेड एम आई रोड में दो करोड रुपये की ज्वैलरी चोरी करने के मामले मेें सैल्स मेनेजर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित मैनेजर ने ऑनलाइन क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के लिए चोरी किए थे और चुराए गए आभूषणों से मुथुट गोल्ड फाईन्स और रूपिक गोल्ड फाईनेंस से एक करोड पांच लाख रूपये का गोल्ड लोन भी लिया। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण हरेन्द्र कुमार ने बताया कि विधायकपुरी थाना पुलिस ने सुमंगलम गोल्ड ज्वैलर्स प्राईवेट लिमिटेड एम आई रोड में दो करोड रुपये की ज्वैलरी चोरी करने के मामले मेें सैल्स मेनेजर अश्वनी जैन निवासी प्रताप नगर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने उसने ऑनलाइन क्रिकेट सटटा खेलने के लिये ही सुमंगलम गोल्ड ज्वैलर्स प्रा. लि. के स्टोक से चोरी की है तथा गोल्ड ज्वैलरी को गिरवी रखकर मुथुट गोल्ड फाईनेंस से करीब 1.50 करोड रुपये का लोन लिया है। थानाधिकारी राजेश गौतम ने बताया कि इस संबंध में नवीन कुमार सिंघल डायरेक्टर सुमंगलम गोल्ड ज्वैलर्स प्रा. लि. सिल्वर स्क्वायर माॅल भगवान दास रोड ने थाने में मामला दर्ज कराया था कि उनकी कम्पनी में काम करने वाले सैल्स मेन- स्टाॅक मेनेजर अश्वनी जैन उनकी फर्म से अलग- अलग समय में करीब दो करोड रुपये की कीमत के गहने चुरा लिये व इन सोने के गहनो को मुथुट गोल्ड फाईनेंस व रूपिक गोल्ड फाईनेस मे रखकर लोन लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पडताल करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵