back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरबा : सड़क डामरीकरण में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ कोसाबाड़ी मंडल का विरोध प्रदर्शन

कोरबा,16 जून (हि.स.)। कोरबा नगर निगम के द्वारा कुछ दिन पूर्व ही करोड़ों रुपए खर्च कर शहर के सड़कों का कायाकल्प करने की योजना बनाई गई थी।काम भी शुरू हुआ लेकिन सड़क डामरीकरण में हो रहे भ्रष्टाचार के कारण मानसून की पहली बारिश में ही ,कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से रिसदी तक जो डामरीकरण किया गया था ,वह पूरी तरह से उखड़ गया है। नेता प्रतिपक्ष हीतानंद अग्रवाल के द्वारा पूर्व में भी सड़क डामरीकरण में भ्रष्टाचार को लेकर शंका जाहिर की गई थी। जिस पर बारिश ने अपनी मुहर लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष की बात को सही साबित कर दिया। इसी तारतम्य में नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में कोसाबाड़ी मंडल द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया के सामने बिखरी गिट्टी को एकत्रित कर महापौर के चेंबर में डाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं दोषियों पर कार्यवाही की मांग की गई। कार्यक्रम में भाजपा पार्षद रितु चौरसिया, चंद्रलोक सिंह, नारायण दास द्रोपती वर्मा, एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵