back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रपति ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जगमोहन के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 04 मई (हि.स.)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल और पूर्व केद्रीय मंत्री जगमोहन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र ने एक अद्वितीय शहरी योजनाकार, सक्षम प्रशासक और विद्वान खो दिया है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘ जगमोहन जी के निधन से देश ने एक अद्भुत शहरी योजनाकार, सक्षम प्रशासक और विद्वान खो दिया। उनका प्रशासनिक एवं राजनीतिक करियर अतुलनीय प्रतिभा से युक्त था।’’ राष्ट्रपति ने कहा कि उनके (जगमोहन) निधन से एक शून्य पैदा हुआ है, जिसे हमेशा महसूस किया जायेगा । उनके परिवार एवं मित्रों को मेरी संवेदनाएं । उल्लेखनीय है कि प्रशासक से नेता बने जगमोहन पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। 93 वर्षीय जगमोहन ने सोमवार को दिल्ली में अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार परिवार ने उनके ही ट्विटर हैंडल के माध्यम से दिया। जगमोहन ने कश्मीर में राज्यपाल के रूप में दो कार्यकाल 1984 से 89 तक और फिर 1990 में जनवरी से मई तक सेवा दी। उन्होंने दिल्ली और गोवा के उपराज्यपाल के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने 17 फरवरी 1980 को दिल्ली के उपराज्यपाल का कार्यभार संभाला और 30 मार्च 1981 तक इस पद पर रहे। इसके बाद वह 31 मार्च 1981 से 29 अगस्त 1982 तक गोवा के उपराज्यपाल रहे। वे लोकसभा के लिए भी चुने गये और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय शहरी विकास और पर्यटन मंत्री के रूप में कार्य किया। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵