back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लक्की ड्राॅ के नाम ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जयपुर,16 जून (हि.स.)। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी ) और बजाज नगर थाना पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए राह चलते लोगों को झांसा देकर लूट और लक्की ड्राॅ के नाम ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त दो वाहन जब्त किए हैं। आरोपितों ने पूछताछ में जयपुर शहर में एक दर्जन लूट एवं ठगी की वारदातें करना कबूला है। जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि जयपुर शहर में चैन, पर्स, मोबाइल स्नैचिंग एवं राह चलते लोगों को लक्की ड्राॅ झांसा देकर लूट की वारदातों की शिकायत मिलने के बाद सीएसटी टीम ने संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखी गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए दीपक गोस्वामी (20) निवासी गांव जोगी पाड़ा शाहगंज, आगरा जिला उत्तर प्रदेश हाल लंकापुरी शास्त्री नगर जयपुर, उत्तम गोस्वामी (35) निवासी शाहगंज आगरा जिला उत्तर प्रदेश हाल शास्त्री नगर ,रोहित गोस्वामी (21) निवासी आगरा जिला उत्तर प्रदेश हाल व्यास काॅलोनी शास्त्री नगर और जीतू गोस्वामी (35) निवासी शाहगंज, आगरा जिला उत्तर प्रदेश हाल जेपी काॅलोनी शास्त्री नगर गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (अपराध)दिगंत आनंद ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि वह जयपुर शहर में बस स्टेण्ड,पार्कों एवं एकान्त जगहों पर पता पूछने के बहाने राहगीरो, वृद्धों को रोककर लक्की ड्राॅ के नाम से पर्चिया दिखाकर लूट व ठगी की वारदाते करते है। जिसमें पीड़ितो से नकदी या सोने की अंगूठी लेते है। इधर आरोपितों ने जयपुर शहर में बजाज नगर, जवाहर सर्किल, मानसरोवर, वैशाली नगर, झोटवाडा, सोडाला, सदर, आमेर, गलतागेट, ट्रांसपोर्ट नगर थाना आदि इलाको से राह चलते लोगो को झांसा देकर लूट की वारदाते करना स्वीकार किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ चल रही है और पूछताछ में अन्य वारदातें खुलने की संभावना है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...