back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोंडागांव:कलेक्टर मीणा ने लगवाई कोरोना की दूसरी डोज़, अब तक 14 हजार 551 लोगों को लगे टीके

दो हजार 478 लोगों की पूरी हुई दोनो डोज़ कोंडागांव, 10 मार्च (हि.स.)। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कोरोना से बचाव हेतु कोविशील्ड टीके का द्वितीय डोज़ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर लिया। इसके पश्चात उन्हे 30 मिनट के पर्यवेक्षण अवधि में भी रखा गया। जिसमें उनपर टीके का कोई भी प्रतिकुल प्रभाव नहीं देखा गया। ज्ञात हो कि 06 फरवरी को कलेक्टर द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारियो समेत टीकाकरण की प्रथम डोज़ ली गई थी। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशानुसार कोरोना के विरुद्ध जंग में प्रथम पंक्ति में खडे़ कोरोना वारियर्स को प्रथम चरण में टीका लगवाया गया था। इसके बाद द्वितीय चरण में 45 से 59 वर्ष के कोमाॅर्बिड परिस्थितियों वाले एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को निःशुल्क शासकीय अस्पतालो में टीकाकरण किया जा रहा है ,साथ ही निजी अस्पतालो में भी 250 रुपये शुल्क के साथ टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए जिले में दो शासकीय अस्पतालों जिला अस्पताल कोंडागांव एवं सीएचसी केशकाल तथा एक निजी केएनएच अस्पताल में टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड के पार्षदों की सहायता से टीकाकरण को सफल बना कर जन-जन तक टीके की पहुँच बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक जिले में दो हजार 478 लोगों को टीके की दोनों डोज लगाई जा चुकी है जबकि 14 हजार 551 लोगों को प्रथम डोज 09 मार्च की स्थिति तक प्राप्त हुए थे। जिसमें 45 से अधिक उम्र वाले 04 हजार 668 लोगों को भी अब तक टीका लगाया जा चुका है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵