back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डीसी छवि रंजन के नाम का फर्जी फेसबुक आईडी का कनेक्शन मिला पश्चिम बंगाल का

04/05/2021 रांची, 04 मई (हि.स.)। रांची के उपायुक्त छवि रंजन के नाम का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से ठगी की कोशिश मामले की जांच साइबर सेल ने शुरू कर दी है। मामले में साइबर सेल को पश्चिम बंगाल के कनेक्शन का पता चला है। मामले की जांच साइबर डीएसपी यशोधरा और उनकी टीम कर रही है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि अकाउंट को डिसेबल कर दिया गया है। मामले में साइबर डीएसपी के नेतृत्व में टीम काम कर रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सोमवार को रांची के उपायुक्त के नाम का फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से ठगी की कोशिश की जा रही थी। सोमवार को एक व्यक्ति से फेसबुक के जरिए उपायुक्त के नाम पर 30 हजार रुपये मांगे गए थे। ठग ने फोन पे या गूगल पे से पैसा भेजने को कहा था। जैसे ही मामले की जानकारी उपायुक्त को मिली, तो उन्होंने रांची के एसएसपी को मामले की सूचना दी। मामले में अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज करने और आरोपित को ट्रेस कर गिरफ्तार करने को कहा। डीसी ने कहा कि वह फेसबुक पर है ही नहीं। साइबर अपराधियों द्वारा इस नंबर 9455154044 से पैसे की मांग की जा रही थी। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Advertisementspot_img

Also Read:

Meta की नई AI Ads पॉलिसी ने बढ़ाई सोशल मीडिया यूजर्स की चिंताएं, प्राइवेसी को लेकर उठ रहे हैं सवाल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । Meta की नई प्राइवेसी पॉलिसी ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हलचल मचा दी है। Facebook, Instagram, WhatsApp...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵