back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वीभत्स घटना : रेलवे ट्रैक पर महिला सहित तीन बच्चों के शव बरामद

प्रयागराज/कौशाम्बी, 04 मई (हि.स.)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के साढ़ो ग्राम सभा के मजरे अहिरन के पुरवा के सामने मंगलवार की दोपहर एक महिला और तीन बच्चों के शव मिले हैं। जिन्हें मौके पर पहुंचे जीआरपी और कोतवाली पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उक्त ग्राम सभा के मजरे अहिरन के पुरवा जो रेलवे ट्रैक से चंद कदम की दूरी पर है साढ़ो और राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाला मार्ग के सामने ग्राम सभा सेलरहा निवासी महिला पूजा देवी (35) पत्नी वीरेंद्र सरोज, पुत्र मनीष सात वर्ष, पांच वर्षीय अनिकेत और लगभग तीन वर्ष की रितिका बच्ची का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। रेलवे ड्राइवर की सूचना पर जीआरपी के अशोक कुमार यादव गामा सिंह यादव और सैनी कोतवाली अझुवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच कर नव निर्वाचित प्रधान अंकित मिश्र सहित मौके पर मौजूद तमाम लोगों से शिनाख्त का प्रयास करवाया। जिसकी शिनाख्त सेलरहा पश्चिम निवासी उसके पति वीरेंद्र सरोज ने अपनी पत्नी, बेटा, बेटी के रूप में की है। उसके मुताबिक महिला का मायका सांखा है। बड़े पुत्र के ऊपर कुछ ऊपरी साया था जिसके लिए सयारा के मजार गयी थी। वहीं रेलवे पेट्रोलिंग मैन ने बताया कि यह महिला बहुत देर से ट्रैक के पास बच्चों को लेकर खड़ी थी। उसने पूछा की कहां जाओगी, तो महिला ने बताया रेलवे उस पार बरइन के पुरवा जाना है। एक बकरी चराने वाला अनिल कुमार पासवान ने बताया कि यह महिला बड़ी देर से खड़ी थी। कुछ घंटे बाद पता चला कि महिला बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूद गई है। जिससे बच्चे और महिला के शव छिन्न-भिन्न हो गए। शव बड़ी दूर तक शव घिसट गए थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

Children’s Day 2025: एक दौर में छाए रहे ये बाल कलाकार, जानिए आज कहा हैं ये चमकते चेहरे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 नवंबर पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाने वाला यह दिन बच्चों की मुस्कान और मासूमियत के नाम...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...