back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विदेशी सॉफ्टवेयर को टाटा, गुजरात सरकार अब ‘Zoho’ से चलाएगी सरकारी कामकाज

इन दिनों Zoho की चर्चा हर तरफ हो रही है। कंपनी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। गृह मंत्री अमित शाह ने हाल में ही इसकी मेल सर्विस पर स्विच किया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। Zoho ने तकनीकी दुनिया में हलचल मचा दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में Zoho Mail पर स्विच किया, वहीं गुजरात सरकार ने अपने सभी ऑफिसों के HODs को Zoho प्लेटफॉर्म पर मूव करने का आदेश जारी किया है। ऐसा लगता है कि Zoho अब माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और मेटा को टक्कर दे रहा है।

साइंस और टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के सर्कुलर में बताया गया है कि यह स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक कदम है। घरेलू कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए सभी डिपार्टमेंट, पब्लिक सेक्टर कंपनियां, बोर्ड्स और कॉरपोरेशन को Zoho Mail और Zoho Office Suite इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

गृह मंत्री अमित शाह भी Zoho पर हुए शिफ्ट 

बता दें कि, गुजरात सरकार का यह आदेश ऐसे समय आया है जब देशभर में Zoho की चर्चा जोरों पर है। गृह मंत्री अमित शाह ने इसी हफ्ते Zoho Mail पर स्विच करने की जानकारी X पर साझा की और अपनी नई आधिकारिक ईमेल ID भी शेयर की। उनके पोस्ट पर Zoho ने रिप्लाई कर शुक्रिया अदा किया।

Zoho बीते कुछ दिनों से काफी चर्चा में बना हुआ है। बेंगलुरू बेस्ड इस कंपनी के फाउंडर श्रीधर वेम्बू हैं। कंपनी के पास 45 से ज्यादा प्रोडक्ट्स और सर्विसेस हैं। चर्चा सिर्फ Zoho Mail तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके Arattai जैसे अन्य ऐप्स और टूल्स पर भी लोगों की नजर है।

बीतें दिनों से काफी चर्चा में है कंपनी 

Arattai Zoho का वॉट्सऐप जैसा इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है, जिसमें कॉलिंग और टेक्स्टिंग दोनों की सुविधा है। हालांकि, टेक्स्ट मैसेज के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन अभी उपलब्ध नहीं है। फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने बताया कि, उनकी टीम इस फीचर पर काम कर रही है और नवंबर तक इसे Arattai पर लाइव कर दिया जाएगा।

आपको याद हो कि, Microsoft और Google की तरह Zoho भी कई टूल्स ऑफर करता है, जो पावरपॉइंट, MS Word जैसे प्लेटफॉर्म्स के राइवल हैं। Zoho न सिर्फ स्वदेशी कंपनी है, बल्कि इसकी सर्विसेस सस्ती भी हैं, जो इसकी लोकप्रियता का एक प्रमुख कारण है। हाल ही में कई मंत्रियों का Zoho पर स्विच करना इसकी लोकप्रियता बढ़ने का मुख्य कारण बना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग जारी रही तो होंगे गंभीर दुष्परिणाम! राज्यसभा में मिडिल ईस्ट जंग पर बोले PM मोदी, कहा- हर संकट के लिए भारत तैयार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राज्यसभा में मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵