back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिमाचल के ऊना, नालागढ़ और कोटखाई में खुलेंगे ट्रामा सेंटर, केंद्र ने जारी किए 8.29 करोड़

शिमला, 09 मार्च (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के ऊना, नालागढ़ और कोटखाई में लैवल-3 के ट्रामा सेंटर खोलने के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है और इसके लिए 8.29 करोड़ रुपए की धनराशि भी जारी कर दी है। नालागढ़ में कोरोना मरीजों के लिए बनाए गए मेकशिफ्ट अस्पताल को ट्रामा सेंटर में तब्दील किया जाएगा। यहां पर लैवल-3 का ट्रामा सेंटर खोला जाएगा, जो अत्याधुनिक आपरेशन थियेटर से लैस होगा। इसके लिए करीब 62 लाख रुपए जारी कर दिए गए हैं और काम शुरू करने के आदेश भी दे दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने मंगलवार को प्रश्नकाल में विधायक लखविंद्र राणा के एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में स्वास्थ्य विभाग में 4 हजार पद भरने की घोषणा की है। इन पदों को भरने के बाद नालागढ़ अस्पताल में स्टाफ की कमी को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नालागढ़ अस्पताल में बर्न यूनिट स्थापित करने के लिए सर्वेक्षण कर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। डॉ. सैजल ने विधायक बलवीर सिंह के एक सवाल पर कहा कि आईजीएमसी शिमला में जल्द ही पैट स्कैन की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल टांडा मेडिकल अस्पताल में पैट स्कैन आरंभ करने का विचार नहीं है। उन्होंने मूल प्रश्न के उत्तर में कहा कि हमीरपुर मेडिकल कालेज में सीटी स्कैन मशीन लगाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। विधायक आशा कुमारी के अनुपूरक सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिलासपुर, सोलन, हमीरपुर, चंबा और नाहन में पीपीपी मोड पर सीटी स्कैन मशीनें स्थापित की जाएंगी। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

Himachal Pradesh: नए साल पर कुल्लू में सख्ती, नदी किनारे जाने पर रोक, नियम तोड़े तो जेल और जुर्माना

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नए साल के मौके पर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵