back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खेल-खेल में बच्चों को सिखाया वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण का महत्व

जयपुर, 09 मार्च (हि. स.)। राजस्थान वानिकी एवं वन्य जीव प्रशिक्षण संस्थान की ओर से जमवारामगढ़ के बूज तथा जवाहर नगर बस्ती के राजकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को खेल-खेल में वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण का महत्व समझाया गया। राजस्थान वानिकी एवं वन्य जीव प्रशिक्षण संस्थान के डीएफओ नरेशचंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में जमवारामगढ़ के बूज तथा जवाहर नगर बस्ती के राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों को वृक्षों की कीमत, वनों की सुरक्षा और विकास में उनकी भूमिका सरल तरीके से समझाई गई। स्थानीय वन सुरक्षा समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। सदस्यों ने बताया कि किस तरह से विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपना योगदान दे सकते हैं। इन सदस्यों ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पौधारोपण करते हुए पर्यावरण की रक्षा में बढ़-चढक़र भाग लें। शर्मा के अनुसार यह जागरुकता कार्यक्रम जयपुर, दौसा और कोटा जिले के राजकीय विद्यालयों में एक साथ संचालित किया जा रहा है। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी विद्यार्थियों से पर्यावरण संबंधित प्रश्न भी पूछ रहे हैं। इन प्रश्नों का सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को मौके पर ही पर्यावरण शिक्षा नामक पुस्तक भेंट कर उन्हें पुरस्कृत भी किया जा रहा है। कार्यशालाओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अलावा प्रधानाध्यापक और ग्रामीण सहित अन्य भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵