back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चैम्पियंस लीग मुकाबले से पहले चोटिल हुए रियल के वारेन

मेड्रिड, 4 मई (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड को गुरुवार को चेल्सी के खिलाफ होने वाले चैम्पियंस लीग के दूसरे चरण के सेमीफाइनल मैच में अपने स्टार सेंट्रल डिफेंडर राफेल वारेन के बगैर खेलना होगा। क्लब ने उस बात की पुष्टि कि है कि वारेन चोटिल हैं। क्लब के मुताबिक फ्रांस के इस खिलाड़ी को राइट एबडक्टर मसल में चोट लगी है। यह चोट शनिवार को हुए ला लीगा मुकाबले के दौरान लगी थी। चैम्पियंस लीग मुकाबले के अलावा वारेन इस चोट के कारण अगले सप्तांत होने वाले प्रमुख ला लीगा मुकाबलों से भी दूर रहेंगे। ये मैच सेविला, ग्रानाडा और बिल्बाओ के साथ होने हैं। मेड्रिड की इस टीम को अगर फाइनल में जाना है तो उसे लंदन में होने वाले मुकाबले में स्कोर करना होगा। इस मैच में कप्तान सर्गियो रामोस की वापसी होगी। रामोस को हालांकि बिना देरी के ही मैदान में उतरना होगा और उन पर यूरोप की श्रेष्ठ आक्रमण पंक्ति वाली चेल्सी के फारवर्ड लाइन को रोकने की अहम चुनौती होगी। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

श्रद्धा कपूर ने सेट पर पैर में चोट लगने के बाद दिया हेल्थ अपडेट, बोलीं थोड़ा रेस्ट करना है…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपनी आगामी फिल्म 'ईथा' (Eetha) की शूटिंग के दौरान घायल हुईं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने आखिरकार अपने फैंस को अपनी सेहत की...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵