back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indonesia : देश में 14 दिनों का प्रतिबंध और बढ़ाया

जकार्ता, 15 जून (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में कोरोना में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबंध को बढ़ाया गया है। इंडोनेशियाई सरकार ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए माइक्रो-स्केल पर प्रतिबंधों को 14 दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। अब देश में 28 जून तक प्रतिबंध लागू रहेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आर्थिक मामलों के समन्वय मंत्री एयरलंगा हरटाटरे ने सोमवार को कहा कि रेड जोन में स्थित कार्यालयों में अधिकतम 25 प्रतिशत कर्मचारियों को ही काम की अनुमति है, जबकि बाकी को घर से काम करना चाहिए। देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड -19 ट्रांसमिशन के जोखिम को लाल, नारंगी, पीले और हरे रंग में टैग किया गया था, जिसमें लाल क्षेत्र उच्च जोखिम वाले क्षेत्र को संदर्भित करता है, और हरे क्षेत्र का अर्थ है नए मामलों से मुक्त क्षेत्र। शॉपिंग सेंटर और रेस्तरां के संचालन की अनुमति केवल रात 9 बजे तक है। वह भी सख्त स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के तहत अधिकतम 50 प्रतिशत आगंतुकों के साथ। रेड जोन के स्कूलों को आमने-सामने कक्षाएं आयोजित करने की अनुमति नहीं है, और सभी छात्रों को ऑनलाइन कक्षाएं लेनी चाहिए। सरकार ने रेड जोन में लोगों से अगले दो सप्ताह तक घर पर ही पूजा करने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इंडोनेशिया में कोविड -19 मामले एक दिन के भीतर 8,189 बढ़कर 1,919,547 हो गए, जिसमें मरने वालों की संख्या 53,116 हो गई है। बीते एक दिन में देश में 237 लोगों की जान गई है। –आईएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵