back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

होली के मौके पर नशा खुरानी गिरोह पर कसेगा लगाम :डीएसपी

-किए जाएंगे आरपीएफ जीआरपी के द्वारा विशेष इंतजाम -आरपीएफ के सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त व जीआरपी के डीएसपी ने की संयुक्त बैठक छपरा, 09 मार्च (हि.स.)।पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में होली के मौके पर नशा खुरानी गिरोह तथा अपराधियों पर लगाम कसने को लेकर राजकीय रेलवे पुलिस तथा रेलवे सुरक्षा बल ने संयुक्त रुप से महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। इसको लेकर छपरा जंक्शन पर राजकीय रेल पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक शैलेंद्र कुमार तथा आरपीएफ के सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त अमित गुंजन ने संयुक्त रुप से बैठक की, जिसमें आरपीएफ के सभी पोस्ट के प्रभारी और जीआरपी के सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे । इस मौके पर रेल पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि नशा खुरानी गिरोह तथा अपराधियों पर लगाम कसने के लिए जीआरपी और आरपीएफ के बीच बेहतर समन्वय का होना आवश्यक है और आपसी समन्वय से यात्रियों को हम बेहतर सुरक्षा प्रदान करने में सफल होंगे। इसके लिए होली के पर्व शुरू होने के एक सप्ताह पहले जीआरपी की टीम को बलिया तथा गोरखपुर स्टेशनों पर प्रतिनियुक्त किया जायेगा। इसके अलावा सभी ट्रेनों में मार्ग रक्षण की व्यापक व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर आरपीएफ के सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त अमित गुंजन ने कहा कि अपराध नियंत्रण और यात्री सुरक्षा की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। इसके लिए छपरा जंक्शन पर लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरा को दुरुस्त कराया जा रहा है। साथ ही ट्रेनों में मार्ग रक्षण के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। लंबी दूरी की सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों में आरपीएफ तथा जीआरपी के द्वारा एस्कॉर्ट किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नशा खुरानी गिरोह के खिलाफ यात्रियों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाने तथा रेलवे के टोल फ्री नंबर 139 का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराया जाएगा। इस मौके पर छपरा पोस्ट के इंचार्ज इंस्पेक्टर अनिरुद्ध राय, छपरा रेल थाना के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, छपरा कचहरी आरपीएफ पोस्ट के उपनिरीक्षक संजय कुमार पांडेय, छपरा कचहरी रेल थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार के अलावा आरपीएफ उप निरीक्षक अनिल कुमार, कमलेश कुमार सिंह, राजपाल सिंह आदि ने भाग लिया। हिन्दुस्थान समाचार / गुड्डू

Advertisementspot_img

Also Read:

सिंगर जुबीन गर्ग की मौत मामले में बड़ा कदम, असम के DSP और चचेरा भाई संदीपन गर्ग गिरफ्तार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के रहस्यमयी मामले में चौकाने वाला अपडेट सामने आया है। असम पुलिस ने गुवाहाटी से उनके...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵