back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद खड़गपुर सदर सीट से कांग्रेस को बदलना पड़ा उम्मीदवार

ओम प्रकाश कोलकाता, 09 मार्च (हि. स.)। पश्चिम बंगाल के चुनावी समर में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने वाममोर्चा के साथ गठबंधन किया है। पार्टी अभी तक 15 सीटों पर उम्मीदवार भी घोषित कर चुकी है। इसमें से खड़गपुर सदर सीट से उन्हें अपना उम्मीदवार बदलना पड़ा है। सूत्रों ने बताया है कि स्थानीय कार्यकर्ताओं के भारी विरोध की वजह से प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने उम्मीदवार बदलने का अनुरोध दिल्ली की केंद्रीय कार्यकारिणी को भेजी थी जिसे स्वीकृत कर लिया गया है। खड़गपुर सदर सीट से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समीर राय को उम्मीदवार घोषित करने पर खड़गपुर कांग्रेस के गुस्साए कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध जताने के बाद पार्टी ने इस विषय पर समीक्षा की व समीर राय को हटाकर खड़गपुर की रीता शर्मा को खड़गपुर सदर सीट से उम्मीदवार घोषित किया। खड़गपुर के कांग्रेस नेता अमल दास का कहना है कि जिलाध्यक्ष समीर राय का खड़गपुर के लोगों के साथ किसी भी तरह का कोई कनेक्शन ही नहीं है व उम्मीदवार के नाम की चर्चा के दौरान भी उनसे कोई सलाह नही ली गई। क्योंकि खड़गपुर के कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता चाहते थे कि खड़गपुर सदर सीट से उम्मीदवार कोई खड़गपुर का ही होना चाहिए। लेकिन जब घोषणा हुई तो समीर राय को टिकट दिया गया जिसके बाद क्षुब्ध कार्यकर्ताओं ने गोलबाजार में पार्टी आफिस में तोड़फोड़ की व हंगामा मचाया। अंत में उम्मीदवार के नाम पर दोबारा चर्चा कर खड़गपुर नगरपालिका की निवर्तमान पार्षद रीता शर्मा को टिकट दिया गया। उल्लेखनीय है कि शहर कांग्रेस की ओर से रीता शर्मा व उदय सिंह का नाम बतौर प्रत्याशी भेेजा गया था। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

Purulia Seat: लगातार रुख बदलती है पुरुलिया की जनता, 2006 के बाद से हर बार नई पार्टी को दिया मौका, इस बार किसका आएगा...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समर में Purulia Seat इसलिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि साल 2006 के बाद...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵