back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोदाम से साढ़े चार लाख रुपये कीमत की प्याज गायब, दो पर केस दर्ज

राजगढ़, 15 जून (हि.स.)। जिले के जीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोलाखेड़ा स्थित गोदाम से साढ़े चार लाख रुपये कीमती 20 टन से अधिक प्याज गायब करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को भोपाल निवासी व्यक्ति की शिकायत पर दो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार करोद भोपाल निवासी आजादसिंह (52) पुत्र सीताराम पटेल ने बताया कि ग्राम पोलाखेड़ा में चैनसिंह, बालसिंह के घर पर 20.3 टन प्याज एकत्रित कर रखी थी, जो गायब हो गई, जिसकी कीमत 4 लाख 50 हजार रुपये है। फरियादी ने आरोप लगाया कि मुरैना के रवि पुत्र लाखनसिंह गुर्जर और दीवनसिंह ने विश्वासघात कर प्याज बेची दी या अन्य स्थान पर छिपाकर रख दी है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 406 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज

Advertisementspot_img

Also Read:

रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले पहली बार 90 के पार पहुंचा, जानिए क्‍या है कारण ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मई में जब डॉलर के मुकाबले रुपये का स्तर 83 तक आया था, तो उम्मीद थी कि यह...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵