back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सड़कों पर दिखा लॉकडाउन का असर, बाजारों में पसरा सन्नाटा

मेरठ, 03 मई (हि.स.)। प्रदेश सरकार द्वारा लाॅकडाउन बढ़ाने के बाद सोमवार को मेरठ शहर में सन्नाटा छाया रहा। बाजार बंद रहने से लोग अपने घरों से नहीं निकले। कोरोना संक्रमण को थामने के लिए शुक्रवार रात आठ बजे से लेकर चल रहे लाॅकडाउन का असर सोमवार को भी मेरठ शहर में दिखाई दिया। मेरठ में सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा और बाजार बंद रहें। इस दौरान केवल दूध की डेरी, फल-सब्जी की दुकानें और दवाओं की दुकानें खुली रही। पंचायत मतगणना के बाद होगी सख्ती माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव की मतगणना से निपटने के बाद पुलिस प्रशासन लाॅकडाउन को लेकर सख्ती बरतेेंगे। अभी तक पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मतगणना कराने में व्यस्त है। शहर के चौराहों पर भी पुलिस कम दिख रही है। मतगणना खत्म होने के बाद पुलिस लाॅकडाउन में बाहर निकलने वालों पर सख्ती बरतेगी। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

जेमी लीवर ने तोड़ी चुप्पी, तान्या मित्तल की मिमिक्री ट्रोलिंग से नहीं लिया सोशल मीडिया से ब्रेक…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कॉमेडियन और मिमिक्री आर्टिस्ट जेमी लीवर हाल ही में सोशल मीडिया से ब्रेक लेने के फैसले की वजह साफ कर दी...
spot_img

Latest Stories

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵