back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भिण्ड ज‍िले के वायरल वीडियो पर कृषि मंत्री ने दिये सख्त कार्यवाही के निर्देश

भोपाल, 15 जून (हि.स.) । किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने भिण्ड कलेक्टर को सेवा सहकारी संस्था, उमरी में गेहूँ उपार्जन में बरती गई लापरवाही की जांच कराने के निर्देश दिये हैं। पटेल ने निर्देशित किया है कि जांच में दोषी पाये जाने पर एफआईआर और बर्खास्तगी की कार्यवाही भी सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में अन्य कर्मचारी इस प्रकार की लापरवाही का दुस्साहस न करें। यह जानकारी मंगलवार को जनसंपर्क अधिकारी अलूने ने दी। उन्होंने बताया कि मंत्री पटेल ने भिण्ड जिले के उपार्जन केन्द्र उमरी में उपार्जित किये गये गेहूँ पर पानी का छिड़काव करने के वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर भिण्ड को कार्यवाही के निर्देश दिये थे। भिण्ड कलेक्टर ने तत्काल जांच कराकर समिति प्रबंधक उमरी भजन सिंह भदौरिया को निलम्बित कर दिया है। श्री पटेल ने निर्देशित किया है कि समिति गठित कर प्रकरण की सघन जाँच करायें और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। हिन्दुस्थान समाचार / उमेद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵